‘तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ’, एक्टर बनने के लिए अमिताभ बच्चन के किया स्ट्रगल

‘तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ’, एक्टर बनने के लिए अमिताभ बच्चन के किया स्ट्रगल


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं. उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था. हालांकि, बड़े से बड़े एक्टर को करियर के शुरुआती दौर में हर किसी को रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है, ऐसा ही कुछ बिग बी के साथ भी हुआ था. दिग्गज एक्टर इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का सीजन18 होस्ट करते नजर आ रहे हैं.

बिग बी ने झेला रिजेक्शन
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने शो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की गोल्ड मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन, जसवंत कुमार, शर्मिला धनकर और अस्मिता डे के साथ एक खास एपिसोड में बातचीत के दौरान अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए. उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर बताया कि शुरुआत में उन्हें भी काफी रिजेक्शन और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में उनसे कहा गया था कि एक्टर बनने के लिए वे काफी लंबे हैं.

शो के दौरान अस्मिता ने मेगास्टार के साथ बातचीत में पूछा, ‘जैसे एथलीट्स को ट्रेनिंग के दौरान गलती करने पर कोच डांटते हैं, क्या एक्टर्स को भी फिल्म सेट पर डायरेक्टर्स से डांट खानी पड़ती है?’

अमिताभ बच्चन ने बताया कि जब वो इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें कितनी बातें सुननी पड़ी थीं. उन्होंने कहा, ‘हमको बड़ी डांट पड़ती थीं, शुरू-शुरू में तो लोग बोलते थे कि तुमको तो एक्टिंग-वैक्टिंग कुछ आता ही नहीं, बहुत लंबे हो अपने घर जाओ.’

‘तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ’, एक्टर बनने के लिए अमिताभ बच्चन के किया स्ट्रगल

फिल्म से निकाले गए अमिताभ बच्चन 
फिर उन्होंने याद किया कि आखिरकार काम मिलने के बाद भी बुराई बंद नहीं हुई. उन्होंने कहा, ‘आमतौर हममें से सभी समय पर पहुंचने का प्रयास करते हैं, लेकिन एक बार मुझे पहुंचने में देर हो गई. सेट के बाहर डायरेक्टर खड़े थे और हम किसी और की गाड़ी लेकर पहुंचे, तब हमारे पास नहीं हुआ करती थी. सेट पर हम जैसे ही पहुंचे, तो डायरेक्टर ने हमें फिल्म से ही निकाल दिया था.

अमिताभ बच्चन का वर्क फ्रंट
बता दें कि अमिताभ बच्चन  83 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं. वो आखिरी बार फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे.  नाग अश्विन के निर्देश में बनीं इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी लीड रोल में थे. वहीं अब एक्टर इसके सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ेंः थिएटर से ओटीटी तक, इस वीक नहीं होंगे बोर, रिलीज होंगी 8 धमाकेदार हॉलीवुड फिल्में-सीरीज



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *