इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के झलारिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पिता ने अपने दो बच्चों को भी हिंगोनिया तालाब में फेंक दिया। घटना में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचा ली।
आरोपी ने पहले पत्नी को मारा, फिर बेटी को तालाब में फेंका
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले पत्नी पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह दोनों बच्चों को लेकर हिंगोनिया तालाब पहुंचा और उन्हें पानी में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आठ वर्षीय बच्चे ने पिता के सामने मरने का नाटक किया और मौका मिलते ही खुद को बचाकर बाहर निकल गया। बच्चे के सुरक्षित बचने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।
पुलिस ने तालाब से बेटी का शव बरामद किया
घटना की सूचना मिलते ही कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया। इसके बाद तालाब में बच्ची की तलाश के लिए घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने 11 वर्षीय बच्ची को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में पत्नी की हत्या के पीछे चरित्र शंका की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें- एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप डंपर से टकराई, आठ की मौत और 26 घायल
इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि पति अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था और उसी के चलते उसने इस तरह का कदम उठाकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी पति को चिह्नित कर लिया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।
Source link
#Indore #पत #य #जललद #पतन #क #हतय #क #बद #मसम #क #तलब #म #फक #बट #क #मत #और #बट #बच #नकल


