सलकनपुर देवी धाम के मुख्य मार्ग पर फिर दिखा तेंदुआ:  एक महीने में दो बार मंदिर की सीढ़ियों पर भी दिख चुके तेंदुए – Sehore News

सलकनपुर देवी धाम के मुख्य मार्ग पर फिर दिखा तेंदुआ: एक महीने में दो बार मंदिर की सीढ़ियों पर भी दिख चुके तेंदुए – Sehore News

सलकनपुर देवी धाम के मुख्य मार्ग पर फिर दिखा तेंदुआ:  एक महीने में दो बार मंदिर की सीढ़ियों पर भी दिख चुके तेंदुए – Sehore News


सीहोर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सलकनपुर देवी धाम के मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर करीब 10 श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ देर बाद तेंदुआ जंगल की ओर लौट गया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बीते डेढ़ महीने में यह चौथी बार है जब तेंदुआ नजर आया है। रास्ते से गुजर रहे एक श्रद्धालु ने कार के भीतर से वीडियो बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। देखें तस्वीरें…
श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह प्रशासन ने सलकनपुर देवी धाम आने वाले श्रद्धालुओं से मुख्य मार्ग पर सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को अकेले सुनसान रास्तों पर जाने से बचने, समूह में यात्रा करने और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही वन्यजीव के पास जाकर फोटो-वीडियो बनाने या उसे उकसाने से भी मना किया गया है। पहले भी कई बार दिख चुका है तेंदुआ सलकनपुर देवी धाम क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी पहले भी सामने आ चुकी है। 26 जून को भी मंदिर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिया था। इससे पहले 14 जून का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसमें तेंदुआ मंदिर की सीढ़ियों पर जाता नजर आया था। वहीं, मई में भी मंदिर क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधि सामने आई थी। इसके अलावा 14 मई को इसी क्षेत्र में एक साधु का शव मिला था। जांच के दौरान तेंदुए के हमले की आशंका जताई गई थी। लगातार तेंदुए की मौजूदगी सामने आने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Source link
#सलकनपर #दव #धम #क #मखय #मरग #पर #फर #दख #तदआ #एक #महन #म #द #बर #मदर #क #सढय #पर #भ #दख #चक #तदए #Sehore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *