आवारापन 2 की सफलता पर इमरान हाशमी की पत्नी परवीन हाशमी ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए 23 साल लग गए। वो इस प्यार और सम्मान के हकदार हैं। पढ़िए पोस्ट-
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म में सिर्फ 3 दोनों में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है। इस सफलता और सेलिब्रेशन के बीच इमरान हाशमी की पत्नी परवीन हाशमी ने खूबसूरत पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में परवीन ने बताया कि कैसे इमरान को इस दिन तक पहुंचने के लिए 23 साल लग गए। कई बार दिल तोड़ने वाले शुक्रवार आते थे जब फिल्में नहीं चलती थी। परवीन के इस पोस्ट में इमरान की फिल्म को मिल रही सफलता की खुशी झलक रही है।
इमरान हाशमी के लिए पत्नी परवीन ने लिखा कुछ खास
परवीन हाशमी ने लिखा, ‘इमरान को आज यहां तक पहुंचने में 23 साल लगे हैं। 23 साल का सब्र, लगन और भरोसा, खुद को सौंप देना, और अनगिनत दुआएं और प्रार्थनाएं। कुछ शुक्रवार ऐसे भी आते थे जब बहुत खुशी होती थी और कुछ ऐसे भी जब दिल टूट जाता था और निराशा हाथ लगती थी, लेकिन उन्होंने कभी भी इन चीजों की वजह से खुद को आगे बढ़ने से नहीं रोका। वह डटे रहे, काम करते रहे और भरोसा बनाए रखा कि एक दिन उनकी सारी मेहनत रंग लाएगी।’
इमरान ने अपना सब कुछ झोंक दिया
परवीन ने आगे लिखा कि इमरान ने अपने सभी प्रोजेक्ट्स में अपना सब कुछ झोंक दिया। अब उन्हें इतनी जबरदस्त सफलता और लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। अक्सर लोग उनसे सवालकरते हैं कि इमरान आज भी इतने जमीन से जुड़े कैसे हैं। शायद इसलिए कहा जाता है ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ इमरान हाशमी एक तरफ।’
परवीन ने कहा इस सफलता के हकदार हैं इमरान
परवीन कहती हैं कि उन्होंने हर दिन पर्दे के पीछे की मेहनत देखी है। स्क्रिप्ट पढ़ना, डायलॉग याद करना (कुछ तो तेलुगु में भी), बंद दरवाज़ों के पीछे सीन की प्रैक्टिस करना, सही खाना-पीना, एक्सरसाइज़ करना और अपनी सेहत का ध्यान रखना। ये कुछ ऐसी चीज़ें थीं जो वह हर दिन, पूरी निष्ठा के साथ करते थे। छुट्टियों में भी उनका रूटीन नहीं टूटता था। और आज उन्हें जो प्यार और रिस्पॉन्स मिल रहा है उसे देखकर मैं इस दिन के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। वो सच में इसके हकदार हैं।’
आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस
बता दें, इमरान हाशमी ने साल 2003 में फिल्म फूटपाथ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों में देखा गया। साल 2007 में आई फिल्म आवारापन में एक्टर की परफॉरमेंस और कहानी ने गहरी छाप छोड़ी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई। अब इसका सीक्वल ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है। 3 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 103 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं देश में कमाई का आंकड़ा 86.64 करोड़ रुपए से ज्यादा है।


