भाजपा की नई टीम:अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव – Bjp New Team: Deepak Mhaske Named Social Media Chief, Replacing Amit Malviya After 11 Years

भाजपा की नई टीम:अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव – Bjp New Team: Deepak Mhaske Named Social Media Chief, Replacing Amit Malviya After 11 Years

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का एलान कर दिया। संगठन में हुए इस फेरबदल में डिजिटल और सोशल मीडिया विभाग में भी अहम बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। उन्होंने अमित मालवीय की जगह ली है, जो करीब 11 वर्षों से पार्टी की सोशल मीडिया रणनीति को संभाल रहे थे। अमित मालवीय ने अपने उत्तराधिकारी दीपक म्हस्के और पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि ये नियुक्तियां ऐसे समय हुई हैं, जब भाजपा देश के हर हिस्से तक अपने संदेश और संगठन को पहुंचाने की तैयारी कर रही है। मालवीय ने विशेष रूप से दीपक म्हस्के के साथ सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजकों प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को भी बधाई दी।

कौन हैं भाजपा के नए सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के?

पार्टी ने डिजिटल और सोशल मीडिया ऑपरेशन्स को नए सिरे से व्यवस्थित करते हुए छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। उनके साथ चार राज्यों से जुड़े नेताओं को सोशल मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें महाराष्ट्र की प्रीति गांधी, दिल्ली के शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड के आलोक भट्ट और हरियाणा के अरुण यादव शामिल हैं। नई टीम के जरिए पार्टी ने सोशल मीडिया के कामकाज को अलग-अलग राज्यों के प्रमुख चेहरों के साथ जोड़ने की कोशिश की है।

दीपक म्हस्के काफी समय से पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल मामलों में सक्रिय रहे हैं। वे भाजपा के तकनीकी रूप से तेज-तर्रार युवा नेता हैं। उन्होंने पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया विंग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

राजनीतिक सफर 


  • 15 मार्च 1968 को जन्मे दीपक म्यस्के छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कारपोरेशन (राज्य मंत्री दर्जा) छत्तीसगढ़ सरकार की जिम्मेदारी देख चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रवक्ता रह चुके हैं।

  • वे इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन एक केंद्रीय सरकारी उद्यम) के बोर्ड में गैर-सरकारी/स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत  रहे हैं।

  • वे भाजपा के राष्ट्रीय सदस्य के रूप में सोशल मीडिया और पार्टी संचार भूमिकाओं में सक्रिय हैं।

  • अपने करियर के आरंभ में, उन्होंने कुछ वर्षों तक कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।

  • उन्हें कृषि फसलों और जैविक खेती में 35+ वर्षों का अनुभव रखने वाले एक उत्साही कृषक के रूप में कार्यरत हैं।

  • उन्हें डेटा संग्रह, विश्लेषण और शासन संबंधी भूमिकाओं में रुचि है।

क्या बोले अमित मालवीय?

मालवीय ने पार्टी के सोशल मीडिया समर्थकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा का समर्थन करने वाला बड़ा समुदाय प्रतिबद्धता, ऊर्जा और विचारों से भरा हुआ है। उनके मुताबिक, यह समूह मुश्किल और अच्छे दोनों दौर में पार्टी के साथ खड़ा रहा और देश के सार्वजनिक विमर्श को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भाजपा की नई टीम:अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख, पार्टी ने 11 साल बाद किया बदलाव – Bjp New Team: Deepak Mhaske Named Social Media Chief, Replacing Amit Malviya After 11 Years


मालवीय ने कहा कि सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभालने के दौरान उन्हें भाजपा समर्थकों से मिलने और उनके साथ संवाद करने के कई अवसर मिले। उन्होंने कहा कि ये अनुभव उनके लिए हमेशा विशेष रहेंगे। उन्होंने पार्टी समर्थकों से भविष्य में भी भाजपा और अपने उत्तराधिकारियों को इसी तरह समर्थन देने की अपील की। मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में भारत आगे नई ऊंचाइयों को हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है और इस यात्रा में सोशल मीडिया समर्थकों के योगदान को याद रखा जाएगा।

भाजपा की मीडिया टीम में भी हुआ बड़ा बदलाव

सोशल मीडिया के साथ पार्टी ने मीडिया विभाग में भी कुछ बदलाव किए हैं। अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक के पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं आशीष अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
























































पद नाम राज्य
मीडिया संयोजक अनिल बलूनी उत्तराखंड
मीडिया सह-संयोजक आशीष उषा अग्रवाल मध्य प्रदेश
मीडिया सह-संयोजक प्रदीप भंडारी दिल्ली
मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव दिल्ली
सोशल मीडिया संयोजक दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़
सोशल मीडिया सह-संयोजक प्रीति गांधी महाराष्ट्र
सोशल मीडिया सह-संयोजक शिवानंद द्विवेदी दिल्ली
सोशल मीडिया सह-संयोजक आलोक भट्ट उत्तराखंड
सोशल मीडिया सह-संयोजक अरुण यादव हरियाणा

कैसी है नितिन नवीन की नई टीम?

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में संगठन के अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। नितिन नवीन के नेतृत्व में बनाई गई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा और स्मृति ईरानी समेत कई प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। बी.एल. संतोष राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद पर बने रहेंगे, जबकि पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।



राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए प्रमुख नेताओं में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, डॉ. भारती प्रवीण पवार और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल शामिल हैं। कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने इस सूची में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के नेताओं को जगह दी है।



भाजपा की नई टीम में आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। विनोद तावड़े और सुनील बंसल को इस पद पर बरकरार रखा गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में कई नए चेहरों को भी मिला मौका

भाजपा की नई टीम में कई नए नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। इनमें के. सुरेंद्रन, के. कविता पाटीदार, सांसद भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, फांगनोन कोन्याक, अनिल एंटनी, डॉ. संदीप पाठक और मनोज तिग्गा समेत कई नाम शामिल हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

क्या विधानसभा चुनावों और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस?

भाजपा की नई टीम में किए गए बदलावों को आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन के विस्तार की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन के साथ मीडिया और डिजिटल विभाग में भी नई जिम्मेदारियां तय की हैं। नई नियुक्तियों से संगठन में जिम्मेदारियों का बंटवारा स्पष्ट किया गया है। पार्टी की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

Source link
#भजप #क #नई #टमअमत #मलवय #क #जगह #दपक #महसक #बन #सशल #मडय #परमख #परट #न #सल #बद #कय #बदलव #Bjp #Team #Deepak #Mhaske #Named #Social #Media #Chief #Replacing #Amit #Malviya #Years

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *