कलेक्टर ऑफ स्टाम्प ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की पारिवारिक कंपनी यश लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और पांच भू-स्वामियों से करोड़ों रुपये …और पढ़ें

HighLights
- विधायक संजय पाठक की कंपनी पर करोड़ों की स्टाम्प ड्यूटी चोरी का आरोप
- दस्तावेजों में जमीन की लोकेशन छिपाकर सरकारी खजाने को लगाया चूना
- जुर्माना और ब्याज मिलाकर करीब 2.20 करोड़ रुपये वसूलेगी सरकार
नईदुनिया प्रतिनिधि, कटनी। कलेक्टर ऑफ स्टाम्प ने विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की पारिवारिक कंपनी यश लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और पांच भू-स्वामियों से करोड़ों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क वसूलने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने यह फैसला जमीनों की रजिस्ट्री के दौरान उनकी वास्तविक स्थिति छिपाकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में सुनाया है। इसके तहत पेनल्टी और एक प्रतिशत मासिक ब्याज के साथ वसूली की जाएगी। कलेक्टर आफ स्टाम्प के पीठासीन अधिकारी पंकज कोरी ने मंगलवार को आदेश पारित किया।
जांच में सामने आया कि पुराना एनएच-सात और मुख्य मार्गों से लगी करोड़ों रुपये की जमीनों को दस्तावेजों में अंदर का क्षेत्र दर्शाया गया था। इस हेराफेरी के जरिए सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया।
शिकायत के बाद हुई जांच, नोटिस लेने से किया था इनकार
मामले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नाजिम खान ने शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि क्रेता कंपनी के हर्ष कपूर ने भू-स्वामियों के साथ मिलकर वर्ष 2018 और 2019 की रजिस्ट्री दस्तावेजों में जानबूझकर हेराफेरी की थी।
सुनवाई के दौरान न्यायालय ने हर्ष कपूर को नोटिस भेजे थे, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद अदालत ने मामले में एकपक्षीय कार्रवाई की। संयुक्त उप पंजीयक ने गोपनीय निरीक्षण में शिकायतकर्ता के सभी आरोप सही पाए।
इन चार रजिस्ट्रियों में सामने आई बड़ी टैक्स चोरी
न्यायालय ने झिंझरी स्थित खसरा नंबर 292 के पांच मामलों की सुनवाई की, जिनमें से चार में बड़ी गड़बड़ी मिली। सुनील कुमार सहजवानी और जसवंत कुमार मोहनानी की जमीनों को बेचते समय एनएच की स्थिति छुपाई गई। नानकराम भोजवानी के मामले में मुख्य मार्ग के साथ-साथ मौके पर मौजूद 3500 वर्ग फीट के शेड की जानकारी भी छिपाई गई थी। अनिल टहलरमानी की जमीन को भी अंदर दर्शाकर टैक्स चोरी की गई।
Source link
#वधयक #सजय #पठक #क #कपन #पर #बड #एकशन.. #टकस #चर #पर #लग #जरमन #वसल #जएग #करड #रपय

