![]()
छिंदवाड़ा शहर में मानसूनी बारिश की कमी और जलस्रोतों के लगातार गिरते जलस्तर के कारण पेयजल संकट की स्थिति बन गई है। इसे देखते हुए पेयजल विभाग ने अब शहर में एक दिन के अंतराल (अल्टरनेट डे) पर पानी सप्लाई करने का फैसला किया है। पानी की यह नई व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है। पेयजल विभाग के प्रभारी रोहित सूर्यवंशी ने बताया कि कन्हरगांव डैम का जलस्तर काफी नीचे जा चुका है और अब वहां डेड लेवल से पानी लिया जा रहा है। दूसरी ओर कुलबेहरा नदी में बारिश से आया पानी भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। शहर के दोनों फिल्टर प्लांटों से लगातार पानी मिलता रहे, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। विभाग ने आम लोगों से भी पानी का उपयोग सावधानी से करने और बर्बादी रोकने की अपील की है। 11 एमएलडी प्लांट : गुरुवार, शनिवार और सोमवार को सप्लाई
11 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े इलाकों में अब सप्ताह में सिर्फ गुरुवार, शनिवार और सोमवार को पानी मिलेगा। इन इलाकों में बोदरी नदी क्षेत्र, पाठाढाना, वर्धमान सिटी, देवधाम, चंदन विहार, विनायक नगर, गोंडी मोहल्ला, पांचघर, भरतनगर, विवेकानंद कॉलोनी और कोलाढाना शामिल हैं। इसके अलावा गुलमोहर कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, चर्च कंपाउंड, शांति कॉलोनी, काबरा कॉलोनी, सब्जी मंडी, इमलीखेड़ा और शनिचरा बाजार टंकी से जुड़े क्षेत्रों में भी इन्हीं दिनों में पानी की सप्लाई की जाएगी। 15 एमएलडी प्लांट : शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को आएगा पानी
15 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को पानी पहुंचेगा। इस शेड्यूल में चंदनगांव, हाउसिंग बोर्ड, साउथ सिविल लाइन, देवरे कॉलोनी, राजनगर, गुरैया रोड और गुलाबरा जैसे बड़े इलाके शामिल हैं। साथ ही मोहननगर, परासिया रोड, बुधवारी, नागपुर रोड, गोलगंज, छोटी बाजार, पातालेश्वर क्षेत्र, त्रिलोकीनगर, जनता कॉलोनी और आनंदम टाउनशिप में भी तय किए गए इन तीन दिनों में ही जलापूर्ति होगी।
Source link
#डड #लवल #पर #पहच #कनहरगव #डम #अब #एक #दन #छडकर #मलग #पन #और #एमएलड #पलट #स #अलगअलग #दन #हग #सपलई #Chhindwara #News

