Mumbai की बारिश में डूबा TV एक्ट्रेस Ashnoor Kaur का  4 करोड़ का आशियाना

Mumbai की बारिश में डूबा TV एक्ट्रेस Ashnoor Kaur का 4 करोड़ का आशियाना


मुंबई में हो रही भारी बारिश अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बारिश के कारण उनका करोड़ों का आलीशान घर पानी से पूरी तरह भर गया है। अशनूर ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनके घर के अंदर चारों तरफ पानी भरा हुआ है।

वाइपर लेकर सफाई में जुटा स्टाफ

वीडियो में घर के लोग और स्टाफ वाइपर लेकर पानी को बाहर निकालने और सफाई करने में जुटे हुए हैं। हालत इतनी खराब थी कि लिविंग रूम में बिछी महंगी कालीन भी पानी में पूरी तरह डूब गई। कालीन ज्यादा खराब न हो, इसलिए वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुरंत मोड़कर हटाया। इस मुश्किल को झेलते हुए अशनूर ने वीडियो के साथ लिखा, “मुझे एक इवें के लिए बाहर जाना था और तभी मेरे घर पर यह सब हो गया।”
 

इसे भी पढ़ें: कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं Uorfi Javed, लाल चुनरी और तिलक लगाए तस्वीरें हुईं वायरल

19 साल की उम्र में खरीदा था यह घर

आपको बता दें कि अशनूर कौर ने महज 19 साल की उम्र में अपनी मेहनत से मुंबई में यह घर खरीदा था। करीब 4 करोड़ रुपये के इस 3 BHK अपार्टमेंट में वह अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। इतनी छोटी उम्र में ऐसा बड़ा घर खरीदने पर उनके फैंस भी दंग रह गए थे। टीवी शोज से अपनी पहचान बनाने वाली अशनूर सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *