अभिनेता रोनित रॉय ने उनकी पहचान का दुरुपयोग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। एक्टर को हाल ही में जानकारी मिली कि उनके नाम से कुछ जालसाज महिलाओं से मुलाकात करने के नाम पर रकम वसूलने का काम कर रहे हैं। अब इस मामले पर अभिनेता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी चेतावनी
रोनित ने अपने फैंस के साथ गुरुवार को एक जानकारी साझा की। इसमें उन्होंने बताया कि कोई उनके नाम का उपयोग करके लड़कियों के धोखा देने की कोशिश कर रहा है। एक जालसाज उनकी रोनित से मुलाकात करवाने के बहाने संपर्क करके पैसों की डिमांड कर रहा है। रोनित ने एक जालसाज का फोन नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक किया है जिससे कोई भी इस जाल में फंस कर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार न हो।
Source link



