एमपी पीएससी की 15 से ज्यादा सिलेक्शन लिस्ट आ चुकीं, 15 और आएंगी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और राज्य वन सेवा की भी सूची होगी जारी

एमपी पीएससी की 15 से ज्यादा सिलेक्शन लिस्ट आ चुकीं, 15 और आएंगी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और राज्य वन सेवा की भी सूची होगी जारी

खास बात यह है कि इस साल के अंत तक राज्य सेवा परीक्षा-2025 और 2026 की भी चयन सूची आ जाएगी। इसके साथ ही स्टेट इंजीनियरिंग भर्ती सहित कई परीक्षाओं की चयन…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 10:47:56 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 10:47:56 AM (IST)

एमपी पीएससी की 15 से ज्यादा सिलेक्शन लिस्ट आ चुकीं, 15 और आएंगी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और राज्य वन सेवा की भी सूची होगी जारी
एम पीएसी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमपी पीएससी के अभ्यर्थियों के लिए यह वर्ष सर्वाधिक चयन सूची वाला बनने जा रहा है
  2. अब तक 15 से ज्यादा परीक्षाओं की सिलेक्शन लिस्ट आ चुकी है, जबकि इससे ज्यादा नई चयन सूची अब आना बाकी हैं
  3. खास बात यह है कि इस साल के अंत तक राज्य सेवा परीक्षा-2025 और 2026 की भी चयन सूची आ जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमपी पीएससी के अभ्यर्थियों के लिए यह वर्ष सर्वाधिक चयन सूची वाला बनने जा रहा है। अब तक 15 से ज्यादा परीक्षाओं की सिलेक्शन लिस्ट आ चुकी है, जबकि इससे ज्यादा नई चयन सूची अब आना बाकी हैं। खास बात यह है कि इस साल के अंत तक राज्य सेवा परीक्षा-2025 और 2026 की भी चयन सूची आ जाएगी। इसके साथ ही स्टेट इंजीनियरिंग भर्ती सहित कई परीक्षाओं की चयन सूचियां भी जारी की जाएंगी। पीएससी की तैयारी है कि न केवल 30 जून तक की परीक्षाओं, बल्कि उसके बाद होने वाले एग्जाम्स की भी सिलेक्शन लिस्ट 31 दिसंबर तक जारी कर दी जाए।

फिलहाल पीएससी को कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित करना है। इसमें 12 जुलाई से 30 अगस्त तक तीन चरणों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा-2025 होगी, जिसमें 1239 पद हैं और यह 19 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। जबकि एडीपीओ के 17 पदों के लिए अक्टूबर में एग्जाम है। इन दोनों की चयन सूची इस साल आना मुश्किल है। लेकिन 1918 पदों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024 के सभी 23 विषयों की चयन सूची 31 दिसंबर तक जारी हो जाएगी। इसमें अभी करीब 15 विषयों के 1600 से ज्यादा पदों के इंटरव्यू होना बाकी हैं।

जो भी परीक्षा हो रही है, समय पर उसकी चयन सूची दे रहे हैं

हम ज्यादा से ज्यादा चयन सूचियां जारी कर रहे हैं। जो भी परीक्षा हो रही है, समय पर उसकी चयन सूची दे रहे हैं। 31 दिसंबर तक दोनों राज्य सेवा सहित कई परीक्षाओं की चयन सूची जारी करने पर हमारा मुख्य फोकस रहेगा। –डॉ. रवींद्र पंचभाई, ओएसडी

लगातार दूसरे साल दो राज्य सेवा परीक्षाओं की चयन सूची एक ही साल में

खास बात यह है कि लगातार दूसरे साल दो राज्य सेवा परीक्षाओं की चयन सूची एक ही साल में आएगी। सितंबर-अक्टूबर में प्रस्तावित अन्य परीक्षाओं की चयन सूची भी आ सकती है। फिलहाल 20 सितंबर को सहायक नियोजन परीक्षा-2026 होगी और इसी दिन विशेषज्ञ आयुर्वेद परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को एवं आंतरिक लेखा परीक्षा अधिकारी परीक्षा 4 अक्टूबर को होगी। एडीपीओ भर्ती परीक्षा 18 अक्टूबर को निर्धारित है।

इसके बाद 22 नवंबर को सहायक संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास परीक्षा-2025 तथा वैज्ञानिक अधिकारी भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान परीक्षा-2026 एवं सहायक संचालक किसान कल्याण व कृषि विकास सांख्यिकी परीक्षा-2026 भी इसी दिन होगी। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी व यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा-2025 की तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं। कुल मिलाकर 12 जुलाई से जितनी भी परीक्षाएं होंगी, उनमें से तीन परीक्षाओं को छोड़कर बाकी सभी के इंटरव्यू अगले साल (2027) ही हो पाएंगे।

ये चयन सूचियां आ चुकी हैं:

  • मेडिकल ऑफिसर भर्ती: 1220 पद
  • फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती: 123 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2024: 6 विषयों के 100 से ज्यादा पद (जूलॉजी के 13 पद भी शामिल)
  • डेंटल सर्जन भर्ती: 341 पद
  • इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर: 55 पद
  • इंटरनल अकाउंटेंट एग्जामिनेशन ऑफिसर: 3 पद
  • रिवाइज्ड सिलेक्शन लिस्ट एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट: 203 (सूची 80 पदों की जारी हुई)
  • रिवाइज्ड सिलेक्शन लिस्ट शिशु रोग विशेषज्ञ: 185
  • सिलेक्शन लिस्ट ट्रांसपोर्ट व्हीकल, ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर एग्जाम: 31 पद
  • सहायक प्रोग्रामर भर्ती: 1 पद
  • माइनिंग इंस्पेक्टर भर्ती: 11 पद
  • खनिज निरीक्षक: 85 पद (इसके अलावा कई अन्य परीक्षाओं की चयन सूची भी जारी हुई है)

इस साल के अंत तक ये चयन सूचियां आएंगी:

  • राज्य सेवा परीक्षा-2025: 158 पद
  • राज्य सेवा परीक्षा-2026: 156 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती: 12 पद
  • स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस: 32 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर भर्ती: 68 पद
  • राज्य वन सेवा परीक्षा-2025:
  • राज्य वन सेवा परीक्षा-2026: 30 पद
  • स्पोर्ट्स ऑफिसर भर्ती-2024: 187 पद
  • ग्रंथपाल भर्ती परीक्षा: 17 पद
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार: 39 पद

सहायक प्राध्यापक के लिए एमए हिन्दी जरूरी, उम्मीदवारों के पास हिन्दी अनुवाद व साहित्य होने से प्रक्रिया से किया बाहर

Source link
#एमप #पएसस #क #स #जयद #सलकशन #लसट #आ #चक #और #आएग #अससटट #रजसटरर #और #रजय #वन #सव #क #भ #सच #हग #जर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *