![]()
सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र के नवानगर वार्ड क्रमांक-24 में बनी नई सड़क महज 15 दिन में ही खराब होने लगी है। करीब 12 लाख रुपये की लागत से हुए इस निर्माण पर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई है और अनियमितता के आरोप लगाए हैं। निर्माण पर लापरवाही के आरोप वार्डवासियों का कहना है कि सड़क में डामर की मात्रा कम रखी गई और निर्माण में गिट्टी का उपयोग असमान रूप से किया गया। लोगों के अनुसार, सड़क की ऊपरी परत सामान्य चलने और सफाई करने से ही उखड़ रही है। बारिश से पहले ही स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर ही सड़क की परत हटाकर विरोध जताया। नगर निगम की महापौर ने किया निरीक्षण सड़क निर्माण की शिकायत मिलने पर नगर निगम की महापौर रानी अग्रवाल मौके पर पहुंचीं और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की सतह की जांच की और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने मामले को गंभीर मानते हुए दो अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। साथ ही विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में लापरवाही या मानकों के विपरीत निर्माण मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है। पूरी जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग मामले के बाद नगर निगम के निर्माण कार्यों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूरी जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
Source link
#सगरल #म #लख #क #सडक #दन #म #उखड #महपर #न #कय #नरकषण #द #अधकरय #क #जर #कय #नटस #Singrauli #News


