एमपी में कांग्रेस के नेता ने दिया इस्तीफा, जीतू पटवारी को बताया ‘बिना IQ’ का नेता, राहुल गांधी को कहा- धृतराष्ट्र

एमपी में कांग्रेस के नेता ने दिया इस्तीफा, जीतू पटवारी को बताया ‘बिना IQ’ का नेता, राहुल गांधी को कहा- धृतराष्ट्र

इंदौर में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस छोड़ने की घोषणा के साथ ही यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल औ…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 09:50:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 09:50:15 PM (IST)

एमपी में कांग्रेस के नेता ने दिया इस्तीफा, जीतू पटवारी को बताया ‘बिना IQ’ का नेता, राहुल गांधी को कहा- धृतराष्ट्र
इंदौर के कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कांग्रेस में पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने शुक्रवार दोपहर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इंदौर में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस छोड़ने की घोषणा के साथ ही यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से लेकर राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी पर गंभीर आरोप भी लगाए।

यादव ने कहा कि कांग्रेस में पैसे लेकर पद बांटे गए। पटवारी को बिना आइक्यू वाला नेता भी कह दिया। इधर कांग्रेस ने कहा है कि अनुशासन तोड़ने के चलते यादव को एक दिन पहले ही निष्कासित किया जा चुका है। इंदौर के रहने वाले राकेश सिंह यादव फिलहाल कांग्रेस में किसी पद पर नहीं थे। बीते साल तक वे शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी जरूर कर रहे थे।

टीवी डिबेट में शामिल होने पर जारी हुआ था नोटिस

कांग्रेस छोड़ने के इस निर्णय के लिए भोपाल से जारी हुआ नोटिस कारण बना। दरअसल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से एक सर्कुलर जारी किया गया था। सभी पार्टी प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों को किसी भी टीवी चैनल पर डिबेट में हिस्सेदारी नहीं करने का निर्देश दिया गया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि मीडिया कांग्रेस का असहयोग कर रहा है ऐसे में मौन विरोध जताया जाए।

हालांकि इस अवधि में यादव ने कांग्रेस के प्रतिनिधि बनकर दो-तीन टीवी डिबेट में हिस्सेदारी कर ली। इसके बाद उन्हें गुरुवार शाम पार्टी ने अनुशासनहीनता और निष्कासन की चेतावनी का नोटिस जारी किया। निष्कासन की कार्रवाई के बीच शुक्रवार को यादव मीडिया के सामने आए और पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।

जीतू पटवारी, हरीश चौधरी और केसी वेणुगोपाल पर साधा निशाना

यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर ट्रस्ट के जरिए 500 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया। क्योंकि पटवारी ने झूठे आरोप लगाए और दस्तावेज उनके पास नहीं थे इसलिए वे किसी कांग्रेसी को बहस में जाने से रोक रहे थे। हम तो पार्टी का ही पक्ष रख रहे थे।

यह भी पढ़ें- ‘मैंने भी दिया था चंदा, वापस लूंगा…’, श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के विरोध में दिग्विजय सिंह उज्जैन से लेकर अयोध्या तक करेंगे पदयात्रा

यादव ने कहा कि पटवारी और केसी वेणुगोपाल प्रदेश में कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पद के बदले करोड़ों की कार ली। राहुल गांधी धृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं। मैं उस पार्टी नहीं रहना चाहता जहां अभिव्यक्ति की आजादी ना हो। संभावना जताई जा रही है कि यादव जल्द ही भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं।

निष्कासित व्यक्ति कुछ भी बोल सकता है पार्टी का अनुशासन तोड़ने पर राकेश सिंह यादव के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की गई है। निष्कासित होने के बाद व्यक्ति कुछ भी आरोप लगाए और बयान दे उस पर संगठन क्या कह सकता है। वे किसी पद पर नहीं थे इसलिए इंदौर कांग्रेस से ही निष्कासन का आदेश जारी हुआ। डॉ. संजय कामले, मप्र कांग्रेस संगठन प्रभारी

Source link
#एमप #म #कगरस #क #नत #न #दय #इसतफ #जत #पटवर #क #बतय #बन #क #नत #रहल #गध #क #कह #धतरषटर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *