पांच महीने बाद कुक्षी चौकड़ी पर निर्माण कार्य फिर शुरू:  25 करोड़ के ओवरब्रिज और सर्विस रोड से हादसों में कमी लाने की कोशिश – Dhar News

पांच महीने बाद कुक्षी चौकड़ी पर निर्माण कार्य फिर शुरू: 25 करोड़ के ओवरब्रिज और सर्विस रोड से हादसों में कमी लाने की कोशिश – Dhar News

पांच महीने बाद कुक्षी चौकड़ी पर निर्माण कार्य फिर शुरू:  25 करोड़ के ओवरब्रिज और सर्विस रोड से हादसों में कमी लाने की कोशिश – Dhar News


धार जिले के राजगढ़ में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर स्थित कुक्षी चौकड़ी पर सर्विस रोड का निर्माण कार्य पांच महीने बाद शनिवार से फिर से शुरू हो गया है। निर्माण कार्य रुकने से क्षेत्रवासियों और वाहन ड्राइवरों को असुविधा हो रही थी। अधूरे निर्माण और बढ़ते यातायात दबाव के कारण यहां कई सड़क दुर्घटनाएं भी हुई थीं। निर्माण एजेंसी ने फोरलेन चौकड़ी से कंचन अस्पताल की ओर सर्विस रोड पर गिट्टी और चूरी डालकर लेवलिंग का काम शुरू किया है। इससे पहले खुदाई, मुरम भराव और प्रारंभिक लेवलिंग का कार्य पूरा हो चुका था। परियोजना विभिन्न कारणों से बीच में रुक गई थी। कुक्षी चौकड़ी पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से लगभग 25 करोड़ रुपए की लागत से एक किलोमीटर लंबा ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। दोनों ओर 500-500 मीटर तक बनने वाले इस ओवरब्रिज और सर्विस रोड से हाईवे और स्थानीय यातायात अलग-अलग संचालित होगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने के बावजूद, कई स्थानों पर बिजली के पोल अभी भी बाधा बने हुए हैं। इन पोलों की शिफ्टिंग के बाद ही कार्य पूरी गति से आगे बढ़ पाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में सर्विस रोड का निर्माण जल्द पूरा किया जाएगा। ओवरब्रिज को लगभग डेढ़ वर्ष में तैयार करने का लक्ष्य है।

Source link
#पच #महन #बद #ककष #चकड #पर #नरमण #करय #फर #शर #करड #क #ओवरबरज #और #सरवस #रड #स #हदस #म #कम #लन #क #कशश #Dhar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *