भारत भवन में आज गायन पर्व का समापन, प्रवेश निःशुल्क:  सालसा वर्कशॉप और जनजातीय चित्र प्रदर्शनी; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

भारत भवन में आज गायन पर्व का समापन, प्रवेश निःशुल्क: सालसा वर्कशॉप और जनजातीय चित्र प्रदर्शनी; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

हज-2027 के लिए आवेदन शुरू
हज कमेटी ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रदेश के इच्छुक मुस्लिम समुदाय के लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर

जोधपुर से चेन्नई के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल 27 जून से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार रात 9:20 बजे जोधपुर से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सोमवार रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी।पढ़ें पूरी खबर

दौड़ेगी कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरै स्पेशल प्रत्येक बुधवार 1 जुलाई से 29 जुलाई तक कुल पांच फेरे लगाएगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर बीना दोपहर 3:40 बजे, भोपाल शाम 5:20 बजे और इटारसी शाम 7:25 बजे पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

गायन पर्व
भारत भवन में आज से गायन पर्व की शुरुआत हो रही है। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस पर्व में मंजरी असनारे और ऋषि मिश्र की जुगलबंदी रहेगी ।

सालसा वर्कशॉप
शाम 7 से 9 बजे ब्रेथ एंड बैलेंस वेलनेस, जाटखेड़ी में सालसा वर्कशॉप आयोजित की जा रही है, यहां पर प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करवाकर इस वर्कशॉप में भाग ले सकते हैं।

एग्जीबिशन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी शुरू हो गई है, इसमें भील जनजातीय चित्रकार सुनीता परमार के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। 75वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई, 2026 (मंगलवार से रविवार) तक निरंतर रहेगी।

कैंपस/जॉब

MP में कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग में कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 17 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर।

MP में 5017 चयनित शिक्षकों की जॉइनिंग

मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती 2024 के तहत चयनित 5017 अभ्यर्थियों का दो साल का इंतजार खत्म हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। सभी नियुक्तियां 3 और 4 जुलाई को संभागीय संयुक्त संचालकों के माध्यम से जारी की गई हैं, जिससे नए शिक्षकों को मौजूदा शैक्षणिक सत्र से ही स्कूलों में पढ़ाने का मौका मिलेगा। पढ़िए पूरी खबर।

जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स
जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

एमसीयू में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 10 जुलाई 2026 कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

बीयू

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सिंग कॉलेजों की संबद्धता आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। ऑनलाइन आवेदन के दो दिन के भीतर 31 आवश्यक दस्तावेज और 18 प्रतिशत जीएसटी सहित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। विलंब होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भारत भवन में आज गायन पर्व का समापन, प्रवेश निःशुल्क:  सालसा वर्कशॉप और जनजातीय चित्र प्रदर्शनी; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

काम की जरूरी लिंक्स…

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन

Source link
#भरत #भवन #म #आज #गयन #परव #क #समपन #परवश #नशलक #सलस #वरकशप #और #जनजतय #चतर #परदरशन #जनए #भपल #म #कहकय #खस #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *