‘गला दबाया तो एक मिनट भी नहीं टिक पाई’:  ग्वालियर में आरती हत्याकांड: पूर्व लिव-इन पार्टनर बोला- बहुत अकड़ती थी, धोखा बर्दाश्त नहीं हुआ – Gwalior News

‘गला दबाया तो एक मिनट भी नहीं टिक पाई’: ग्वालियर में आरती हत्याकांड: पूर्व लिव-इन पार्टनर बोला- बहुत अकड़ती थी, धोखा बर्दाश्त नहीं हुआ – Gwalior News

‘गला दबाया तो एक मिनट भी नहीं टिक पाई’:  ग्वालियर में आरती हत्याकांड: पूर्व लिव-इन पार्टनर बोला- बहुत अकड़ती थी, धोखा बर्दाश्त नहीं हुआ – Gwalior News


वह बहुत अकड़ती थी। जब मैंने उसका गला दबाया, तो वह एक मिनट भी नहीं झेल पाई और छटपटाकर वहीं दम तोड़ दिया। ग्वालियर की आरती हत्याकांड में गिरफ्तार मुख्य आरोपी धर्मेंद्र ने पुलिस पूछताछ में यह बात कही। आरती के पूर्व लिव-इन पार्टनर धर्मेंद्र ने आगे बताया- आरती ने मुझे धोखा देकर मेरे ही फुफेरे भाई संजू से संबंध बना लिए थे। सरकारी दस्तावेजों और आधार कार्ड में मेरा नाम चल रहा था और मजे कोई और ले रहा था। यह मुझसे सहन नहीं हुआ। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद धर्मेंद्र लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। वह इतना शातिर था कि किसी भी जगह पर एक घंटे से ज्यादा नहीं रुकता था। शनिवार रात वह जलालपुर के पास ‘तलवार वाले हनुमान मंदिर’ के पास छिपा हुआ था। पहले से मुस्तैद हजीरा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसने हत्या की बात कबूल करते हुए कहा, “हां, आरती का गला घोंटकर मैंने ही उसकी हत्या की है।” इसके बाद उसने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी भी बताई। 1 जुलाई 2026 को हजीरा थाना क्षेत्र स्थित आरा मील इलाके में आरती की हत्या कर दी गई थी। जानिए मर्डर वाली रात क्या हुआ? आरती के पिता दर्शनलाल धाकड़ ने मर्डर वाली रात की पूरी कहानी बताई। उन्होंने कहा- 1 जुलाई को आरती ई-रिक्शा चलाकर घर लौटी थी। संजू भी वहां आ गया था। इसी बीच धर्मेंद्र भी आ धमका। पहले तीनों के बीच रेलवे स्टेशन पर झगड़ा हुआ, फिर कमरे पर आकर तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान धर्मेंद्र और आरती के बीच विवाद बढ़ गया। मौत से ठीक पहले आरती ने अपने भाई को फोन कर आखिरी बार बात की थी। उसने रोते हुए बताया था कि धर्मेंद्र धमकी दे रहा है, “अगर मेरे साथ नहीं रही, तो तुझे और संजू, दोनों को जान से मार दूंगा। 11 साल, 3 मर्द और खूनी अंत: समझिए आरती की उलझी जिंदगी की कहानी आरती की जिंदगी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी थी, जिसका अंत एक बंद कमरे में चीख और मौत के साथ हुआ: 2015 (पहला पति अतर सिंह): 11 साल पहले आरती ने अतर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। वह दो बच्चों की मां बनी। सब ठीक चल रहा था, तभी अतर सिंह का दोस्त धर्मेंद्र उनके घर आने-जाने लगा। जो आरती को पसंद आ गया और आरती ने अपने मूल पति को धोखा दे दिया। 2023 (पहला बॉयफ्रेंड/लिव-इन धर्मेंद्र): धर्मेंद्र से नजदीकियां बढ़ने पर पति अतर सिंह से विवाद हुआ। आरती ने पति को छोड़ दिया और धर्मेंद्र के साथ लिव-इन में रहने लगी। कागजों में भी धर्मेंद्र का नाम दर्ज करा लिया। आरती के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तक पर पति अतर सिंह के नाम के स्थान पर धर्मेन्द्र का नाम दर्ज करा लिया गया था। पर आरती की जिंदगी में तीन साल बाद फिर घुमाव आया। 2026 (दूसरा बॉयफ्रेंड/फुफेरा भाई संजू): धर्मेंद्र से रिश्ते बिगड़े तो उसकी मुलाकात धर्मेंद्र के फुफेरे भाई संजू से हुई। जो धर्मेन्द्र से उम्र में एक साल बड़ा भी है। दो महीने पहले आरती बच्चों को लेकर संजू के साथ किराए के कमरे में शिफ्ट हो गई। दोनों ई-रिक्शा चलाकर गुजारा कर रहे थे। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली थी। सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, पोस्टमार्टम में गला दबाने से हत्या की पुष्टि वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें धर्मेंद्र घटनास्थल से भागता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी मूवमेंट ट्रैक करना शुरू कर दिया। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हो गया था कि आरती की मौत दम घुटने (गला दबाने) से हुई थी। मुख्य संदेही धर्मेंद्र फरार था, इसलिए पुलिस ने दूसरे संदेही और आरती के लिव-इन पार्टनर संजू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। हालांकि, संजू से कोई अहम जानकारी नहीं मिली। अब धर्मेंद्र के पकड़े जाने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो गई है। पुलिस के अनुसार, आरती की हत्या उसी ने गला घोंटकर की थी। हजीरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया- एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हम उससे आगे भी पूछताछ कर रहे हैं।

Source link
#गल #दबय #त #एक #मनट #भ #नह #टक #पई #गवलयर #म #आरत #हतयकड #परव #लवइन #परटनर #बल #बहत #अकडत #थ #धख #बरदशत #नह #हआ #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *