जमानत के 2 दिन बाद सरपंच पति पर फिर FIR:  मारपीट और हवाई फायरिंग के आरोप, कांग्रेस नेता ने राजनीतिक षड्यंत्र बताया – Bhind News

जमानत के 2 दिन बाद सरपंच पति पर फिर FIR: मारपीट और हवाई फायरिंग के आरोप, कांग्रेस नेता ने राजनीतिक षड्यंत्र बताया – Bhind News

जमानत के 2 दिन बाद सरपंच पति पर फिर FIR:  मारपीट और हवाई फायरिंग के आरोप, कांग्रेस नेता ने राजनीतिक षड्यंत्र बताया – Bhind News


भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के इंदर्खी गांव के सरपंच पति महादेव सिंह राजपूत एक बार फिर पुलिस कार्रवाई के घेरे में आ गए हैं। जमीन धोखाधड़ी के मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के दो दिन बाद ही पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट, हवाई फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नई एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, इंदर्खी निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र सूरज सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि 22 जून 2026 की शाम काशीराम की दुकान के पास साप्ताहिक हाट बाजार में पुरानी रंजिश के चलते महादेव सिंह राजपूत, कल्ली यादव और महेंद्र सिंह ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने राइफल से हवाई फायर भी किए और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर रौन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी सरपंच पति महादेव सिंह राजपूत। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह महादेव सिंह राजपूत को जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर गांव में पैदल ले जाते हुए जेल भेजा था। दो दिन पहले ही उन्हें न्यायालय से जमानत मिली थी। जमानत पर बाहर आते ही उनके खिलाफ एक और आपराधिक प्रकरण दर्ज होने से मामला चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी मामले को लेकर सरपंच पति महादेव सिंह राजपूत ने वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने दबाव में आकर झूठा मामला दर्ज किया है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल सिंह भदौरिया भी खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी को राजनीतिक कारणों से झूठे मामलों में फंसाया गया तो कांग्रेस थाने का घेराव करेगी और आंदोलन शुरू किया जाएगा। थाना प्रभारी पक्ष रखने से बच रहे दैनिक भास्कर ने मामले में रौन थाना प्रभारी राजवीर गुर्जर से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। संदेश भेजे जाने के बाद भी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इस तरह वे पुलिस का पक्ष रखने से बच रहे हैं। इससे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरपंच पति की क्राइम हिस्ट्री

Source link
#जमनत #क #दन #बद #सरपच #पत #पर #फर #FIR #मरपट #और #हवई #फयरग #क #आरप #कगरस #नत #न #रजनतक #षडयतर #बतय #Bhind #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *