आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए जुटें कार्यकर्ता:  तूल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले शिक्षा मंत्री, 2047 तक विकसित भारत बनाने का आह्वान किया – Betul News

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए जुटें कार्यकर्ता: तूल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले शिक्षा मंत्री, 2047 तक विकसित भारत बनाने का आह्वान किया – Betul News

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए जुटें कार्यकर्ता:  तूल में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले शिक्षा मंत्री, 2047 तक विकसित भारत बनाने का आह्वान किया – Betul News

भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती स्मरण पखवाड़े के तहत रविवार को बैतूल के मैरीज गार्डन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मुख्य वक्ता

.

डॉ. मुखर्जी के विचारों को बताया प्रेरणा

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहते हुए भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। जनसंघ की स्थापना कर उन्होंने जिस विचारधारा की शुरुआत की, वही आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार करने वाला कदम है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के लिए पूरी निष्ठा से काम करने की अपील की।

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बैतूल सांसद दुर्गादास उइके ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और देश की एकता व अखंडता के मजबूत पक्षधर थे। उनके जीवन से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और सेवा व समर्पण की प्रेरणा मिलती है।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने स्मरण पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक बूथ पर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने पर जोर दिया।

औद्योगिक नीति में योगदान का किया उल्लेख

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संविधान निर्माण के साथ स्वतंत्र भारत की औद्योगिक नीति को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने देश की पहली औद्योगिक नीति की रूपरेखा तैयार करने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया।

Source link
#आतमनरभर #भरत #क #लकषय #क #लए #जट #करयकरत #तल #म #भजप #करयकरत #सममलन #म #बल #शकष #मतर #तक #वकसत #भरत #बनन #क #आहवन #कय #Betul #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *