इंदौर में डेडलाइन बीतने के बाद भी अधूरे हैं 5 फ्लाईओवर और 4 आरओबी, मुसाखेड़ी और लवकुश चौराहे पर रेंग रहा ट्रैफिक, जनता बेहाल

इंदौर में डेडलाइन बीतने के बाद भी अधूरे हैं 5 फ्लाईओवर और 4 आरओबी, मुसाखेड़ी और लवकुश चौराहे पर रेंग रहा ट्रैफिक, जनता बेहाल

सबसे अधिक परेशानी रिंग रोड, एबी रोड और बायपास पर बन रहे फ्लाईओवर को लेकर है। बायपास पर एमआर-10 जंक्शन पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण करीब डेढ़ साल पहले ही पूरा हो जाना था, लेकिन अब तक जारी है। यहां पर सबसे अधिक परेशानी है। बीते दिनों हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सर्विस रोड और सड़क के गड्ढों में सुधार के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अमल पूरी तरह से नहीं हुआ। कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी सभी निर्माण एजेंसियों को सर्विस रोड सुधारने के निर्देश दिए हैं।

मुसाखेड़ी और अन्य प्रमुख चौराहों पर धीमी गति से निर्माण

मुसाखेड़ी पर सबसे अधिक परेशानी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा मुसाखेड़ी, देवास नाका, आईटी पार्क और सत्य सांई चौराहा पर फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण सबसे धीमी गति से जारी है और समय सीमा बीतने के बाद भी अधूरे हैं। सबसे अधिक परेशानी मुसाखेड़ी चौराहा पर है, यहां पर रोजाना जाम के हालात निर्मित होते हैं। वहीं अन्य चौराहों पर भी काम की गति धीमी है।

रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण से बढ़ी मुसीबत

आरओबी निर्माण से बड़ी मुसीबत पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर के माल गोदाम, बाणगंगा, कैलाद हाला और मांगलिया रेलवे क्रासिंग पर आरओबी बनाए जा रहे हैं। सभी का काम धीमी गति से जारी है। बाणगंगा और मांगलिया रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण में देरी से आमजन को खासी परेशानी हो रही है। मांगलिया क्षेत्र में निर्माण के कारण हजारों ग्रामीण को लंबा चक्कर लगाकर आने को मजबूर होना पड़ रहा है।

चौराहों पर फ्लाईओवर की वर्तमान स्थिति

मुसाखेड़ी चौराहा

समय सीमा:- फरवरी 2026

स्थिति – 75 प्रतिशत काम हुआ है

आईटी पार्क चौराहा

समय सीमा:- फरवरी 2026

स्थिति – 60 प्रतिशत ही काम हुआ।

सत्य साई चौराहा

समय सीमा:- फरवरी 2026

स्थिति – 65 प्रतिशत ही काम हुआ।

देवास नाका चौराहा

समय सीमा:- फरवरी 2026

स्थिति – 60 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।

लवकुश चौराहा

समय सीमा:- दिसंबर 2025

स्थिति – 90 प्रतिशत कार्य हुआ, फिनिशिंग कार्य जारी

एमआर-10 जंक्शन

समय सीमा:- जुलाई 2025

स्थिति – 85 प्रतिशत काम पूरा

विभिन्न रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की वर्तमान स्थिति

पोलोग्राउंड आरओबी

समय सीमा:- दिसंबर 2025

स्थिति – 75 प्रतिशत काम हुआ

बाणगंगा आरओबी

समय सीमा:- अगस्त 2025

स्थिति – 60 प्रतिशत काम हुआ

मांगलिया आरओबी समय

सीमा:- दिसंबर 2025

स्थिति – 65 प्रतिशत काम हुआ

कैलादहाला आरओबी

स्थिति:- 15 प्रतिशत काम हुआ

Source link
#इदर #म #डडलइन #बतन #क #बद #भ #अधर #ह #फलईओवर #और #आरओब #मसखड #और #लवकश #चरह #पर #रग #रह #टरफक #जनत #बहल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *