विदेश मंत्री जयशंकर का खाड़ी दौरा:दोहा में कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा? – Jaishankar Meets Qatari Prime Minister In Doha; Discusses Energy And Security Cooperation
“_id”:”6a4aada46332fea9a30e713b”,”slug”:”jaishankar-meets-qatari-prime-minister-in-doha-discusses-energy-and-security-cooperation-2026-07-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”विदेश मंत्री जयशंकर का खाड़ी दौरा: दोहा में कतर के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। दोनों ने ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की। जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक चार खाड़ी देशों के दौरे पर हैं। इसके बाद वह न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स भी जाएंगे।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री – फोटो : @DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम क्षेत्रों में आपसी सहयोग की समीक्षा की। इनमें ऊर्जा, व्यापार, निवेश, संपर्क और सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल हैं। इस मुलाकात को लेकर विदेश मत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्होंने रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के नए मौकों की तलाश की। कतर के प्रधानमंत्री वहां के विदेश मंत्री भी हैं। जयशंकर ने उनके साथ पश्चिम एशिया के हालात और उसके असर पर भी चर्चा की।
A pleasure to meet Qatar PM & FM @MBA_AlThani_ in Doha today.
Thanked him for ensuring the safety and well-being of the Indian community.
Reviewed various facets of our bilateral cooperation especially energy, trade, investments, connectivity, security and people to people… pic.twitter.com/qqQuXr8ELe