08:14 PM, 19-Aug-2026
भारत ने जीता मुकाबला
भारत ने हॉकी विश्व कप 2026 के महामुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। एम्सटलवीन के वेगनर स्टेडियम में खेले गए पूल डी के इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक के दो-दो गोल की बदौलत भारत ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत की, जबकि हार्दिक सिंह ने भी एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल किया।
भारत ने पहले क्वार्टर में बनाई 2-0 की बढ़त
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की शुरुआत होते ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। चौथे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और इसके ठीक एक मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। नौवें मिनट में पाकिस्तान के मुहम्मद हम्मादुद्दीन को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इसका फायदा भारतीय टीम ने उठाया और 10वें मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत ने पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया और 2-0 की बढ़त के साथ पहला क्वार्टर समाप्त किया।
दूसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा कायम
दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा बरकरार रखा। 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी मिली। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 20वें मिनट में इस मौके को गोल में बदलते हुए भारत की बढ़त 3-0 कर दी। हालांकि, पाकिस्तान ने इसके बाद वापसी की कोशिश की। 21वें मिनट में हन्नान शाहिद ने गोल दागकर पाकिस्तान का खाता खोला और स्कोर 3-1 कर दिया। भारत ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया। 23वें मिनट में अभिषेक ने अपना दूसरा गोल करते हुए भारत को 4-1 की मजबूत बढ़त दिला दी। इसी मिनट पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और 24वें मिनट में सुफियान खान ने इसे गोल में बदलकर स्कोर 4-2 कर दिया। हाफ-टाइम तक भारत 4-2 से आगे था। पहले दो क्वार्टर में भारत को तीन जबकि पाकिस्तान को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले।
तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने दागा गोल
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने अपनी बढ़त को बनाए रखा। 29वें मिनट में भारत के सुखजीत सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। इसके बाद 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने शानदार गोल करते हुए भारत की बढ़त को 5-2 कर दिया। पाकिस्तान के जिक्रिया हयात को 36वें मिनट में ग्रीन कार्ड मिला, जबकि 38वें मिनट में भारत के रजिंदर सिंह को भी ग्रीन कार्ड दिखाया गया। तीसरे क्वार्टर के समाप्त होने तक भारत ने 5-2 की बढ़त कायम रखी।
चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान की कोशिश, लेकिन भारत ने नहीं छोड़ी बढ़त
मुकाबले के आखिरी क्वार्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर वापसी की कोशिश की। 45वें मिनट में हन्नान शाहिद ने अपना दूसरा गोल दागते हुए पाकिस्तान को मुकाबले में वापस लाने की कोशिश की। इसके साथ ही स्कोर भारत के पक्ष में 5-3 हो गया। इसके बाद पाकिस्तान ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने मजबूती से उसका सामना किया। भारत ने अपनी 5-3 की बढ़त को अंत तक बरकरार रखा।
भारत ने दर्ज की शानदार जीत
आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर हॉकी विश्व कप 2026 के दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पाकिस्तान के विश्व कप सफर को भी समाप्त कर दिया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो-दो गोल, जबकि हार्दिक सिंह ने एक गोल किया। पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद ने दो और सुफियान खान ने एक गोल दागा।
07:55 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: चौथा क्वार्टर

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : PTI
- चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने वापसी करते हुए मुकाबले का अपना तीसरा गोल दाग दिया है।
- 45वें मिनट में हन्नान शाहिद ने गोल किया। फिलहाल भारत 5-3 से आगे है।
- भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
07:37 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: तीसरा क्वार्टर

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : PTI
- तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत अपनी बढ़त बरकरार रखना चाहेगा।
- 29वें मिनट में भारत के सुखजीत सिंह को ग्रीन कार्ड मिला।
- 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल दागा। अब भारत 5-2 से आगे हो गया है।
- 36वें मिनट में पाकिस्तान के जिक्रिया हयात को ग्रीन कार्ड मिला।
- 38वें मिनट में भारत के रजिंदर सिंह को ग्रीन कार्ड मिला।
- तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया। भारत 5-2 से आगे है।
07:05 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: दूसरा क्वार्टर
- दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है।
- भारत ने दूसरे क्वार्टर में दबदबा बरकरार रखा है।
- 19वें मिनट में भारत को पेनल्टी मिली।
- 20वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को शानदार गोल में तब्दील किया और भारत की बढ़त 3-0 कर दी।
- 21वें मिनट में पाकिस्तान का खाता खुला है।
- हन्नान शाहिद ने 21वें मिनट में पहला गोल दागा। फिलहाल भारत 3-1 से आगे है।
- 23वें मिनट में अभिषेक ने गोल दागकर भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी है।
- 23वें मिनट में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला।
- 24वें मिनट में सुफियान खान ने गोल दागा। अब भारत 4-2 से आगे है।
- दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया और हाफ-टाइम तक भारत 4-2 से आगे है। अब तक भारत को तीन और पाकिस्तान को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले हैं।
06:43 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: पहले क्वार्टर का खेल शुरू

भारत बनाम पाकिस्तान
– फोटो : PTI
- भारत और पाकिस्तान के बीच पहले क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है।
- हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजर पहले क्वार्टर में बढ़त लेने पर है।
- भारत को चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला।
- कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में शानदार गोल दागा। अब भारत की बढ़त 1-0 की हो गई है।
- नौवें मिनट में पाकिस्तान के मुहम्मद हम्मादुद्दीन को ग्रीन कार्ड मिला।
- पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अभिषेक ने 10वें मिनट में शानदार गोल दागा। अब भारत की बढ़त 2-0 की हो गई है।
- पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत इस दबदबे को आगे बरकरार रखना चाहेगा।
06:40 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ हाई-फाइव
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाई-फाइव हुआ है। दोनों टीमों ने खेल भावना का सम्मान किया है।
06:28 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: भारत की स्टार्टिंग इलेवन
- सूरज करकेरा (गोलकीपर)
- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान)
- दिलप्रीत सिंह
- जुगराज सिंह
- संजय
- हार्दिक सिंह
- मनप्रीत सिंह
- राजिंदर सिंह
- सुमित
- मनदीप सिंह
- अभिषेक
सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी
- मोहित एच.एस. (गोलकीपर)
- जरमनप्रीत सिंह
- सुखजीत सिंह
- विवेक सागर प्रसाद
- अमित रोहिदास
- शिलानंद लाकड़ा
- आदित्य अर्जुन लालागे
06:21 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: भारत के लिए क्यों अहम है मुकाबला?
मुकाबले का समीकरण भी बेहद महत्वपूर्ण है। भारत जीत दर्ज करता है तो अगले दौर में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का अभियान खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान जीतता है तो भारत दूसरे दौर की दौड़ से बाहर हो जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड और वेल्स के मुकाबले के नतीजे का इंतजार करना होगा। ड्रॉ की स्थिति में भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए इंग्लैंड की वेल्स पर जीत या दोनों के बीच ड्रॉ की उम्मीद करनी होगी।
05:58 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: हॉकी में प्रोटोकॉल और नियम
- हैंडशेक अनिवार्य नहीं: एफआईएच की आधिकारिक नियमावली में ऐसा कोई औपचारिक नियम नहीं है, जिसके तहत खिलाड़ियों के लिए हाथ मिलाना अनिवार्य हो या ऐसा नहीं करने पर कोई कानूनी दंड दिया जाए।
- खेल भावना की परंपरा: मैच से पहले लाइन-अप, हाथ मिलाना और हाई-फाइव खेल भावना तथा निष्पक्ष खेल से जुड़ी पारंपरिक प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं।
- हॉकी इंडिया का रुख: हॉकी इंडिया ने स्पष्ट किया है कि वह ओलंपिक चार्टर के सिद्धांतों का पालन करता है और खिलाड़ियों को विरोधी टीम के खिलाड़ियों से बातचीत या मेलजोल करने से नहीं रोकता।
05:11 PM, 19-Aug-2026
IND vs PAK Live Score: क्या कहते हैं नियम?
क्रिकेट की तरह हॉकी में भी खिलाड़ियों को हैंडशेक करने के लिए बाध्य करने वाला कोई विशेष नियम नहीं है, लेकिन मैच से पहले और बाद में हाथ मिलाना खेल भावना से जुड़ी एक पारंपरिक परंपरा है, जिसे सामान्य खेल भावना, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और ओलंपिक चार्टर के सिद्धांतों के तहत देखा जाता है।
Source link
#Ind #Pak #Highlightsभरत #न #स #जत #महमकबल #पकसतन #क #सफर #समपत #दसर #दर #म #हरमनपरत #क #टम #Ind #Pak #Highlights #Fih #Hockey #World #Cup #Belgium #Netherlands #Match #Updates #Highlights


