मथुरा से दबोचा गया गोलीकांड का मुख्य आरोपित ‘बकरी’, इंदौर में महाराणा प्रताप जयंती की रैली में युवक पर चलाई थी गोली

मथुरा से दबोचा गया गोलीकांड का मुख्य आरोपित ‘बकरी’, इंदौर में महाराणा प्रताप जयंती की रैली में युवक पर चलाई थी गोली

तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना में महाराणा प्रताप जयंती की रैली के दौरान युवक पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी अमित राजावत उर्फ बकरी को पुलिस ने ग …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 01:03:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 01:03:09 PM (IST)

मथुरा से दबोचा गया गोलीकांड का मुख्य आरोपित ‘बकरी’, इंदौर में महाराणा प्रताप जयंती की रैली में युवक पर चलाई थी गोली
मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था
  2. पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी
  3. अमित उर्फ बकरी और उसके साथी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना में महाराणा प्रताप जयंती की रैली के दौरान युवक पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी अमित राजावत उर्फ बकरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

पुलिस के अनुसार सॉफ्ट विजन कालेज ग्राउंड के पास कार निकालने को लेकर आरोपियों का युवक से विवाद हुआ था। इसी दौरान परदेशीपुरा निवासी अमित उर्फ बकरी ने आकाश ठाकुर उर्फ छोटे पर गोली चला दी थी। गोली आकाश के बाएं पैर में लगी थी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। हमले में बाणगंगा निवासी उत्तम ठाकुर का नाम भी सामने आया था।

घटना के बाद तिलक नगर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी, लेकिन दोनों अपने घरों से फरार मिले। पुलिस ने अमित उर्फ बकरी और उसके साथी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

आकाश ने पुलिस को बताया था कि शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही थी। पालदा निवासी ऋषभ जादौन ने माल्यार्पण के लिए बुलाया था। सभी पिपल्याहाना स्थित खाली मैदान में कार लेकर पहुंचे थे। गाड़ी आगे पीछे करने को लेकर अमित से विवाद हो गया। वह बाणगंगा निवासी उत्तम ठाकुर के साथ आया था।

अमित ने आकाश के साथ मारपीट की और कट्टे से फायर कर दिया। आकाश के बायें पैर में गोली लगी। टीआई के मुताबिक आकाश शराब दुकान पर काम करता है। उसके विरुद्ध आपराधिक मुकदमे भी दर्ज है। गोली मारने वाला अमित खजराना थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा है। उसका गुंडा सूची में नाम भी है। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई थी।

मथुरा में परिचित के यहां छिपा था

पुलिस को सूचना मिली थी कि अमित मथुरा में अपने एक परिचित के यहां छिपकर रह रहा है। इसके बाद टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब फरारी के दौरान उसकी मदद करने वालों और साथी आरोपित की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही सभी संलिप्त

इंदौर लाकर पूछताछ करेगी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपित अमित राजावत उर्फ बकरी को इंदौर लाकर पूछताछ की जाएगी। मामले में रैली के दौरान हुए विवाद, हथियार की व्यवस्था और अन्य आरोपितों की संलिप्तता को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। इन बिंदुओं को लेकर भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। जांच के बाद कार्रवाई का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।

Source link
#मथर #स #दबच #गय #गलकड #क #मखय #आरपत #बकर #इदर #म #महरण #परतप #जयत #क #रल #म #यवक #पर #चलई #थ #गल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *