World Updates:यूएई से कराची आ रहा कार्गो विमान लापता; भारत ने जेसन मिलर की फर्म के साथ बढ़ाया लॉबिंग अनुबंध – World Updates Of 8 July: World News, Us-iran Crisis, Russia Ukraine War, Us, China; World News In Hindi

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी

Updated Wed, 08 Jul 2026 03:06 AM IST

World Updates:यूएई से कराची आ रहा कार्गो विमान लापता; भारत ने जेसन मिलर की फर्म के साथ बढ़ाया लॉबिंग अनुबंध – World Updates Of 8 July: World News, Us-iran Crisis, Russia Ukraine War, Us, China; World News In Hindi

दुनिया की बड़ी खबरें
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूएई से कराची आ रहा विमान लापता: पांच चालक दल के सदस्यों के साथ पाकिस्तानी कार्गो विमान का संपर्क टूटा

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से कराची आ रहा एक पाकिस्तानी कार्गो विमान मंगलवार शाम को लापता हो गया। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (पीएए) के अनुसार, इस विमान में चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। लापता विमान की तलाश के लिए समुद्र में खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। पीएए ने सोशल मीडिया पर बताया कि के2 एयरवेज का बी737 कार्गो विमान शारजाह से कराची आ रहा था। मंगलवार रात 9:18 बजे विमान ने नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना दी, जिसके बाद कराची एरिया कंट्रोल सेंटर ने उसे गाइड किया। इसके बाद रात 9:22 बजे विमान तेजी से नीचे की ओर जाता दिखा और उसका रास्ता भी बदल गया। इसके तुरंत बाद कराची से लगभग 155 समुद्री मील (एनएम) पश्चिम में विमान का रडार और संचार संपर्क टूट गया। घटना के बाद रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को सक्रिय कर दिया गया है और विभिन्न एजेंसियों की मदद से समुद्र में खोज अभियान चलाया जा रहा है।

Source link
#World #Updatesयएई #स #करच #आ #रह #करग #वमन #लपत #भरत #न #जसन #मलर #क #फरम #क #सथ #बढय #लबग #अनबध #World #Updates #July #World #News #Usiran #Crisis #Russia #Ukraine #War #China #World #News #Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *