![]()
व्यवस्था की बदहाली और शिक्षकों की मशक्कत बयां करती यह तस्वीर सिरोंज में प्राथमिक शाला मदागन की है। स्कूल का खतरनाक भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। जिम्मेदारों ने गांव के पंचायत भवन में स्कूल संचालन की अनुमति दे दी। 11 महीने से स्कूल का संचालन 20 बाय 40 के आकार वाले पंचायत भवन के कक्ष में हो रहा है। स्कूल में 123 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। एक ही कक्ष में 4 शिक्षक पहली से पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाते हैं। इसी कक्ष में ऑफिस है। यहीं पर बच्चों का मध्यान्ह भोजन भी बनता है। टॉयलेट के लिए बच्चों और स्टाफ को 500 मीटर दूर जर्जर भवन में जाना पड़ता है। पानी की टंकी भी शिक्षक खुद 300 फीट दूर स्थित बोर से पाइप डालकर भरते हैं। शाला प्रभारी राजीव शर्मा का कहना है कि जिस भवन में स्कूल लग रहा था, वह खतरनाक हो गया है। वहीं पर नए भवन के लिए हमने पत्र-व्यवहार किया है। फिलहाल जैसी व्यवस्था है। उसके अनुसार कार्य कर रहे हैं।
Source link
#वयवसथ #क #बदहल #पहल #स #5व #तक #क #बचच #क #एक #ह #ककष #म #पढ़ #रह #शकषक #ऑफस #और #कचन #भ #यह #Sironj #News


