स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश के 4909 शहरों के बीच मुकाबला है। इसमें स्वच्छ शहर जोड़ी पिछले सर्वेक्षणों में अव्वल रहे शहरों का मुकाबला है। …और पढ़ें

HighLights
- इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर सहित अन्य शहरों का आंकलन 12500 अंक पर होना है
- इंदौर में शनिवार से सर्वेक्षण शुरु होगा और 31 मई तक जारी रहेगा
- सर्वेक्षण में इंदौर का देपालपुर के साथ आंकलन होना है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सुपर स्वच्छ लीग में शामिल इंदौर नगर निगम का स्वच्छ सर्वेक्षण शनिवार से शुरु होगा। इस बार सर्वेक्षण में स्वच्छ शहर जोड़ी के तहत इंदौर का आंकलन देपालपुर के साथ होना हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश के 4909 शहरों के बीच मुकाबला है। इसमें स्वच्छ शहर जोड़ी पिछले सर्वेक्षणों में अव्वल रहे शहरों का मुकाबला है।
इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर सहित अन्य शहरों का आंकलन 12500 अंक पर होना है। इंदौर में शनिवार से सर्वेक्षण शुरु होगा और 31 मई तक जारी रहेगा। सर्वेक्षण के टीमें शहर की रहवासी व व्यवसायिक इलाकों के साफ सफाई, पर्यटन, शैक्षणिक स्थल, बाजार व कचरा प्रोसेसिंग यूनिट, ऐतिहासिक धरोहर व ट्रांसपोर्ट हब का भी निरीक्षण करेगी। सर्वेक्षण में इंदौर का देपालपुर के साथ आंकलन होना है। देपालपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने 20 मई से सर्वे शुरु किया है। इंदौर जिले की महू, राऊ, गौतमपुरा और हातोद तहसील का सर्वेक्षण हो चुका है।
सुपर स्वच्छ जोड़ी में इंदौर का सूरत, अहमदाबाद के साथ होगा मुकाबला
स्वच्छ सुपर लीग में इंदौर व पिछले सर्वेक्षण में अव्वल रहे शहरों का आंकलन हाेगा। इस लीग में शामिल यदि कोई शहर पिछले वर्षो के मुकाबले कम अंक प्राप्त करेगा तो उसे लीग से बाहर किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार स्वचछता लीग में शामिल शहरों के अंक जारी नहीं किए जाएगे। ऐसे में स्वच्छ जोड़ी मुकाबले इंदौर को अहमदाबाद, नवी मुंबई, सूरत जैसे शहरों से मुकाबला करना होगा। सर्वे में जिस स्वच्छ जोड़ी के दो शहरों के अंक सबसे ज्यादा होंगे। उसे अव्वल माना जाएगा।
सिटीजन फीडबैक में अव्वल बना इंदौर
इस बार स्वचछ सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक 500 अंक है। 3 मई तक सिटीजन फीडबैक में इंदौर जहां देश में 11 वें पर नंबर था और 31 हजार फीडबैक ही थे। पिछले 20 दिन में इंदौर ने सिटीजन फीडबैक की रफ्तार पकड़ी । अब इंदौर में 7 लाख 46 हजार लोगों के फीडबैक हो चुके है। इस तरह इंदौर अब देशभर में सिटीजन फीडबैक में सबसे आगे है।
शहरवासी ध्यान दें, खुले में कचरा फेंका, शौच या पेशाब किया तो कटेंगे अंक
- खुले में शौच व पेशाब न करें : कट जाएंगे 400 अंक
- खुले में कचरा न फेंकें : कट जाएंगे 100 अंक
शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण टीम की इन पर रहेगी विशेष नजर
- इंदौर 12 आरआरआर सेंटर पर होगी जांच। यहां पर अनुपयोगी चीजों को रिसाइकल व रियूज किया जाता है।
- कचरे की 13 प्रोसेसिंग यूनिट की भी होगी जांच।
- घरों से गीला-सूखा कचरे के अलावा छह तरह का कचरा डोर टू डोर वाहन को मिल रहा है या नहीं।
- प्रोसेसिंग यूनिट पर कचरे के पृथकीकरण हो रहा है या नही। यह भी जांचा जाएगा।
इंदौर की यह स्थिति : सर्वेक्षण कुल 12500 अंक
- वाटर प्लस व सेवर स्टार प्रमाणिकरण के 2000 अंक मिल चुके ।
- सर्वेक्षण में 10500 अंक प्राप्त करने की मशक्कत।
इंदौर यूं बना है सिरमौर
- सात बार से स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन स्थान पर रहा।
- मिली अष्टसिद्धि : पिछले वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में सुपर स्वच्छ लीग में रहा अव्वल।
स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर-जबलपुर-भोपाल ने बचाई प्रदेश की साख, केंद्रीय सर्वेक्षण टीम भोपाल में वार्डों और स्कूलों का करेगी निरीक्षण
www.naidunia.com
#इदर #म #सवचछ #सरवकषण #आज #स #सपर #सवचछ #जड #म #दपलपर #क #सथ #अववल #आन #क #करन #हग #परयस


