इंदौर के खजराना इलाके में बने स्वास्थ्य केंद्रों से मरीज दूसरे अस्पतालों में हो रहे रेफर, गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी

इंदौर के खजराना इलाके में बने स्वास्थ्य केंद्रों से मरीज दूसरे अस्पतालों में हो रहे रेफर, गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी

इंदौर के खजराना इलाके में 3 लाख से ज्यादा लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं कम पड़ रही हैं। नाहरशाहवली, हारून नगर और बड़वा मोहल्ला के सरकारी स्वास्थ्य क…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 12:10:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 12:18:19 PM (IST)

इंदौर के खजराना इलाके में बने स्वास्थ्य केंद्रों से मरीज दूसरे अस्पतालों में हो रहे रेफर, गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी
खजराना इलाके में बड़ा अस्पताल बनाने की लगातार उठ रही मांग। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नाहरशाहवली केंद्र पर डॉक्टर नहीं होने से परेशानी
  2. खजराना क्षेत्र में बार-बार रेफर होने से लोग परेशान हैं
  3. खजराना में ही बड़ा अस्पताल बनाने की मांग कर लोग

डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर के खजराना इलाके में कागज पर बने अस्पताल का मामला सामने आने के बाद इस क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को रेफर करने के मामले चर्चा में है। दरअसल खजराना इलाके में 3 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। ऐसे में हर दिन इलाके के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं।

नाहरशाहवली, हारून नगर और बड़वा मोहल्ला इलाके में बने स्वास्थ्य केंद्रों में हर दिन मरीज पहुंचते हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं सहित गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज भी होते हैं। इनमें से नाहरशाहवली केंद्र पर डॉक्टर नहीं होने की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है।

एमवाय अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल और एमटीएच अस्पताल कर रहे रेफर

खजराना इलाके के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को एमवाय अस्पताल, पीसी सेठी अस्पताल और एमटीएच अस्पताल रेफर किया जाता है, जो करीब 10 किमी दूर हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यहां से लगातार मरीजों को रेफर किया जाता है।

ऐसे में इलाके की जनता लगातार यहां बड़ा अस्पताल बनाए जाने की मांग कर रही है। सबसे ज्यादा समस्याएं गर्भवती महिलाओं के साथ सामने आती हैं, जो जांच स्वास्थ्य केंद्र में जांच करने पहुंचती हैं और पर्ची देकर उन्हें कई किमी दूर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।

Source link
#इदर #क #खजरन #इलक #म #बन #सवसथय #कदर #स #मरज #दसर #असपतल #म #ह #रह #रफर #गरभवत #महलओ #क #सबस #जयद #परशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *