Argentina Vs Egypt:अर्जेंटीना और मिस्र के फैंस आमने-सामने, Video से एक-दूसरे पर किया वार, विशेषज्ञ क्या बोले? – Argentina Vs Egypt Var Controversy: Fans Clash Online As Fifa Officiating Sparks Global Debate

Argentina Vs Egypt:अर्जेंटीना और मिस्र के फैंस आमने-सामने, Video से एक-दूसरे पर किया वार, विशेषज्ञ क्या बोले? – Argentina Vs Egypt Var Controversy: Fans Clash Online As Fifa Officiating Sparks Global Debate

फीफा विश्व कप 2026 के सबसे विवादित मुकाबलों में से एक अर्जेंटीना और मिस्र के बीच खेला गया राउंड ऑफ-16 मैच अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है। फीफा विश्व कप के इस मुकाबले में गत चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन मैच खत्म होने के बाद से चर्चा जीत से ज्यादा फीफा, रेफरिंग और VAR के फैसलों की हो रही है।

अब इस विवाद को लेकर अर्जेंटीना और मिस्र के फैंस आमने-सामने आ गए हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ वीडियो शेयर कर एक-दूसरे की टीम पर आरोप लगा रहे हैं। अर्जेंटीना के फैंस का कहना है कि गलत उनकी टीम के साथ हुआ, जबकि मिस्र के फैंस का कहना है कि रेफरी ने दिनदहाड़े चोरी की है और अर्जेंटीना को फेवर किया है।




Argentina vs Egypt VAR Controversy: Fans Clash Online as FIFA Officiating Sparks Global Debate

अर्जेंटीना बनाम मिस्र
– फोटो : IANS


अटलांटा में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना निर्धारित समय के अंतिम 11 मिनट तक 0-2 से पीछे था। इसके बाद क्रिस्टियन रोमेरो, लियोनल मेसी और इंजरी टाइम में एंजो फर्नांडीज के गोल की बदौलत टीम ने अविश्वसनीय वापसी करते हुए जीत दर्ज कर ली। मुकाबले के बाद मेसी भावुक होकर मैदान पर आंसू बहाते भी नजर आए। हालांकि, फीफा विश्व कप के इस मैच की सबसे बड़ी कहानी अर्जेंटीना की वापसी नहीं, बल्कि फीफा के मैच अधिकारियों और VAR के फैसले बन गए।

अर्जेंटीना-मिस्र मैच में कितने फाउल और कार्ड्स

स्टैट अर्जेंटीना मिस्र
यलो कार्ड 0 4
रेड कार्ड 0 0
फाउल किए 13 11
ऑफसाइड 3 0


Argentina vs Egypt VAR Controversy: Fans Clash Online as FIFA Officiating Sparks Global Debate

अर्जेंटीना बनाम मिस्र
– फोटो : IANS


VAR के फैसलों पर क्यों मचा बवाल?

 

  • विवाद की शुरुआत दूसरे हाफ में हुई। मिस्र के मिडफील्डर मुस्तफा जिको ने गोल कर अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी थी, लेकिन VAR की समीक्षा के बाद फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सिए ने गोल रद्द कर दिया।रेफरी ने माना कि गोल बनने से पहले मिस्र के खिलाड़ी मरावान अतिया ने अर्जेंटीना के लिसांद्रो मार्टिनेज पर फाउल किया था। इसी आधार पर गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया।
  • हालांकि, विवाद इस बात को लेकर हुआ कि मिस्र के खिलाड़ियों द्वारा 100 गज आगे बढ़ जाने और गोल कर देने के बाद VAR क्यों लिया गया। उस घटना को हुए 10-20 सेकंड बीत चुके थे। हालांकि, जिको ने इसके कुछ देर बाद दूसरा गोल दाग दिया था।
  • इसके बाद इंजरी टाइम में एक और विवाद सामने आया। मिस्र के कप्तान पेनल्टी बॉक्स में जूलियन अल्वारेज की चुनौती के बाद गिर पड़े। मिस्र के खिलाड़ियों ने पेनल्टी की जोरदार अपील की, लेकिन रेफरी और VAR ने खेल जारी रखने का फैसला लिया।
  • इतना ही नहीं, उससे कुछ देर पहले अर्जेंटीना के मैक एलिस्टर ने मिस्र के हम्दा को जर्सी खींचकर और धक्के देकर गिराया था। इसके कुछ ही सेकंड बाद अर्जेंटीना ने काउंटर अटैक पर तीसरा विजयी गोल दाग दिया। साथ ही मैच भी 3-2 से अपने नाम किया।
  • बाद में सामने आए दूसरे कैमरा एंगल के रिप्ले में यह जरूर दिखा कि अल्वारेज पहले गेंद तक पहुंचे थे और इसके बाद मोहम्मद सालाह के पैर पर मारा था। इस कारण कई विशेषज्ञों ने पेनल्टी न देने के फैसले को तकनीकी रूप से सही माना, लेकिन मिस्र के फैंस इससे सहमत नहीं दिखे।

 

 


Argentina vs Egypt VAR Controversy: Fans Clash Online as FIFA Officiating Sparks Global Debate

अर्जेंटीना बनाम मिस्र
– फोटो : IANS


सोशल मीडिया पर छिड़ी वीडियो वॉर

फीफा विश्व कप के इस मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना और मिस्र के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। मिस्र के फैंस VAR के वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि फीफा के इतिहास में उनके साथ सबसे बड़ी नाइंसाफी हुई है। वहीं अर्जेंटीना के समर्थक मेसी के भावुक होने, टीम की ऐतिहासिक वापसी और रेफरी के फैसलों को नियमों के अनुरूप बताते हुए अपनी जीत का बचाव कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अर्जेंटीना के फैंस ने मिस्र द्वारा फाउल किए जाने के वीडियो भी शेयर किए हैं। हालांकि, इस पर मिस्र के फैंस का कहना है कि अर्जेंटीना को पेनल्टी भी दी गई थी, जिस पर मेसी चूक गए थे। इतना ही नहीं, फाउल के लिए मिस्र के खिलाड़ियों को चार यलो कार्ड मिले, जबकि अर्जेंटीना ने 13 फाउल किए, पर एक पर भी यलो कार्ड नहीं दिया गया और ये कैसे संभव है?

अर्जेंटीना के फैंस शेयर कर रहे वीडियो

मिस्र के फैंस शेयर कर रहे वीडियो

 


Argentina vs Egypt VAR Controversy: Fans Clash Online as FIFA Officiating Sparks Global Debate

अर्जेंटीना बनाम मिस्र
– फोटो : IANS


विशेषज्ञों की राय भी बंटी

इस विवाद पर दुनिया भर के फुटबॉल विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों की राय भी अलग-अलग है।

 

  • जोस मोरिन्हो: पुर्तगाल के दिग्गज कोच जोस मोरिन्हो ने अल जजीरा से बातचीत में मैच को दिनदहाड़े डकैती करार देते हुए कहा कि मिस्र के साथ अन्याय हुआ।
  • एलन शियरर: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलन शियरर ने एक्स पर लिखा- या तो दोनों ही फाउल थे या फिर दोनों में से कोई भी फाउल नहीं था। लेकिन हमें कहा गया था कि मैच की दोबारा रेफरिंग नहीं होगी, जबकि यहां ऐसा ही हुआ।
  • अली अल गार्नी: फुटबॉल विश्लेषक अली अल गार्नी ने संतुलित राय रखते हुए कहा- लूट शायद बहुत बड़ा शब्द होगा। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि 50-50 वाले लगभग सभी फैसले अर्जेंटीना के पक्ष में गए। असली बहस इस बात पर है कि VAR को गोल की समीक्षा करते समय कितना पीछे तक जाना चाहिए।
  • थिएरी हेनरी: फ्रांस के महान खिलाड़ी थिएरी हेनरी ने मैच के दौरान VAR के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल और उसके हस्तक्षेप की सीमा पर सवाल उठाए।
  • इयान राइट: आर्सेनल के पूर्व स्ट्राइकर इयान राइट ने कहा- अगर अर्जेंटीना के पक्ष में गोल रद्द करने के लिए खेल को इतना पीछे ले जाया जा सकता है, तो फिर बॉक्स में मोहम्मद सालाह पर हुए फाउल की भी समीक्षा होनी चाहिए थी।
  • रॉब ग्रीन: इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर रॉब ग्रीन ने कहा- मैदान के दूसरे छोर पर हुई घटना के आधार पर गोल रद्द करना VAR के अधिकार क्षेत्र से बाहर लगता है।
  • जेमी कैराघेर: लिवरपूल के पूर्व डिफेंडर जेमी कैराघेर का मानना है- अगर ऐसा मामला प्रीमियर लीग, ला लीगा या सीरी ए में होता तो VAR समीक्षा के बाद भी गोल को वैध माना जाता।
  • बाइचुंग भूटिया: भारत के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा- नियमों के हिसाब से मिस्र का गोल रद्द करने का फैसला तकनीकी रूप से सही था क्योंकि मार्टिनेज पर हल्का फाउल हुआ था। लेकिन VAR कोई परफेक्ट तकनीक नहीं है। कई बार इसके फैसले काफी हद तक व्यक्तिपरक हो जाते हैं।




Source link
#Argentina #Egyptअरजटन #और #मसर #क #फस #आमनसमन #Video #स #एकदसर #पर #कय #वर #वशषजञ #कय #बल #Argentina #Egypt #Var #Controversy #Fans #Clash #Online #Fifa #Officiating #Sparks #Global #Debate

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *