‘जो गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा वो निश्चित जेल जाएगा…’ नईदुनिया की खबर शेयर कर भाजपा ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना

‘जो गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा वो निश्चित जेल जाएगा…’ नईदुनिया की खबर शेयर कर भाजपा ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना

कांग्रेस द्वारा इस कार्रवाई को ‘पॉलिटिकल वेंडेटा’ यानी राजनीतिक रंजिश बताए जाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश ने भी इस पर आधिकारिक…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 10:01:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 10:01:59 PM (IST)

‘जो गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा वो निश्चित जेल जाएगा…’ नईदुनिया की खबर शेयर कर भाजपा ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना
नईदुनिया की खबर शेयर कर भाजपा ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना

HighLights

  1. नाना पटवारी की गिरफ्तारी पर बीजेपी का तंज, कहा- निश्चित जेल जाएगा
  2. ‘जो गैरकानूनी काम में शामिल होगा, उस पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई’
  3. जीतू पटवारी के ‘राजनीतिक रंजिश’ वाले आरोप पर बीजेपी का तीखा पलटवार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क मामले में हिरासत में लेने के बाद प्रदेश की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। कांग्रेस द्वारा इस कार्रवाई को ‘पॉलिटिकल वेंडेटा’ यानी राजनीतिक रंजिश बताए जाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश ने भी इस पर आधिकारिक और तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने साफ संदेश दिया है कि कानून के सामने कोई भी रसूखदार बख्शा नहीं जाएगा।

सोशल मीडिया पर बीजेपी का तीखा पलटवार

बीजेपी मध्य प्रदेश (BJP Madhya Pradesh) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर नईदुनिया की नाना पटवारी की हिरासत से जुड़ी खबर को साझा करते हुए कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा है। बीजेपी ने अपने पोस्ट में स्पष्ट शब्दों में लिखा…

“जो गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा वो निश्चित जेल जाएगा…”

naidunia_image

बीजेपी द्वारा जारी किए गए पोस्टर में भी इसी बात को बड़े अक्षरों में दोहराया गया है। पार्टी का यह हमला सीधे तौर पर जीतू पटवारी के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने पुलिस कार्रवाई को बीजेपी सरकार का ‘सियासी बदला’ करार दिया था।

अबतक क्या हुआ?

राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना पटवारी को ड्रग्स (ब्राउन शुगर) की खरीद-फरोख्त मामले में पकड़े जाने के बाद यह मामला पूरी तरह से सियासी दंगल में तब्दील हो चुका है। एक तरफ जहां पुलिस इसे इंदौर के फार्म हाउसों में पनप रहे खतरनाक ड्रग्स कल्चर से जोड़कर देख रही है, वहीं कांग्रेस इसे भाजपा सरकार की ‘बदले की राजनीति’ करार दे रही है।

Source link
#ज #गरकनन #गतवधय #म #शमल #पय #जएग #व #नशचत #जल #जएग.. #नईदनय #क #खबर #शयर #कर #भजप #न #जत #पटवर #पर #सध #नशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *