शहडोल- कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच दिन में दूसरी झपटमारी:  बदमाशों ने बुजुर्ग का मोबाइल छीना, खाते से 18 हजार रुपए निकाले – Shahdol News

शहडोल- कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच दिन में दूसरी झपटमारी: बदमाशों ने बुजुर्ग का मोबाइल छीना, खाते से 18 हजार रुपए निकाले – Shahdol News

शहडोल- कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच दिन में दूसरी झपटमारी:  बदमाशों ने बुजुर्ग का मोबाइल छीना, खाते से 18 हजार रुपए निकाले – Shahdol News


शहडोल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच दिनों के भीतर झपटमारी की दूसरी घटना सामने आई है। शनिवार को विचारपुर निवासी एक बुजुर्ग दुकानदार का मोबाइल छीनकर बदमाशों ने उसके यूपीआई खाते से 18 हजार रुपए निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, विचारपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद वर्मन अपनी चाय-नाश्ते की दुकान बंद कर शनिवार रात पैदल घर लौट रहे थे। तालाब की मेड़ के पास पीछे से आए एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। कुछ दूरी पर उसका साथी बाइक पर इंतजार कर रहा था। मोबाइल झपटने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। खाते से उड़ाए 18 हजार पीड़ित लक्ष्मी प्रसाद वर्मन ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और फिर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि मोबाइल में सक्रिय यूपीआई के माध्यम से 18 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया जा चुका था। आशंका है कि आरोपियों ने मोबाइल मिलते ही डिजिटल भुगतान सुविधा का उपयोग कर यह राशि निकाल ली। ट्रांजैक्शन की तकनीकी जांच सीएसपी राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ झपटमारी का मामला दर्ज किया गया है। मोबाइल के जरिए हुए यूपीआई ट्रांजैक्शन की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही बाईपास से जयस्तंभ रोड के बीच एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने की घटना भी सामने आई थी।

Source link
#शहडल #कतवल #थन #कषतर #म #पच #दन #म #दसर #झपटमर #बदमश #न #बजरग #क #मबइल #छन #खत #स #हजर #रपए #नकल #Shahdol #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *