राजधानी में रंजिश का खौफनाक बदला:  डेढ़ साल के मासूम को बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी, रोने की आवाज बनी जीवनरक्षक – Bhopal News

राजधानी में रंजिश का खौफनाक बदला: डेढ़ साल के मासूम को बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी, रोने की आवाज बनी जीवनरक्षक – Bhopal News

राजधानी में रंजिश का खौफनाक बदला:  डेढ़ साल के मासूम को बोरे में भरकर ले जा रहा था पड़ोसी, रोने की आवाज बनी जीवनरक्षक – Bhopal News


राजधानी के बागसेवनिया इलाके में पुरानी रंजिश का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। पड़ोसी युवक ने अपनी दुश्मनी का बदला लेने के लिए डेढ़ वर्षीय मासूम का अपहरण कर उसे बोरे में भर लिया। हालांकि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर सतर्क लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, मासूम को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक बागमुगालिया निवासी रश्मि अहिरवार (27) अपने दो बच्चों और सास-ससुर के साथ रहती हैं। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। शनिवार सुबह उनका डेढ़ वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अरुण वहां पहुंचा और बच्चे को उठाकर एक बोरे में भर लिया। इसके बाद वह मासूम को लेकर वहां से निकलने लगा।
रास्ते में बोरे के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। लोगों ने आरोपी को रोककर बोरा खुलवाया तो उसके अंदर मासूम रोता हुआ मिला। यह देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बच्चे की मां से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने मासूम का अपहरण करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Source link
#रजधन #म #रजश #क #खफनक #बदल #डढ #सल #क #मसम #क #बर #म #भरकर #ल #ज #रह #थ #पडस #रन #क #आवज #बन #जवनरकषक #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *