दतिया उपचुनाव: दिग्गजों की मौजूदगी में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

दतिया उपचुनाव: दिग्गजों की मौजूदगी में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

सोमवार को दोनों ही प्रमुख दलों, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने अपने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया।

Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 03:00:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 03:01:26 PM (IST)

दतिया उपचुनाव: दिग्गजों की मौजूदगी में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में पर्चा भरते आशुतोष तिवारी। नईदुनिया

HighLights

  1. सिंघार और बरैया की मौजूदगी में घनश्याम सिंह ने भरा पर्चा
  2. नामांकन से दूरी, लेकिन नाराज नेताओं को मनाने में जुटे पटवारी
  3. सीएम और नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में आशुतोष तिवारी का नामांकन

डिजिटल टीम, ग्वालियर। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गईं। सोमवार को दोनों ही प्रमुख दलों, कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों ने अपने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया।

naidunia_image

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह दिग्गजों के मौजूदगी में पर्चा भरते हुए। नईदुनिया

दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक फूल सिंह बरैया की मौजूदगी में अपना पर्चा भरा। हालांकि, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नामांकन में नदारद रहे, जो रविवार शाम से ही दतिया में डेरा डाले हुए हैं और नाराज नेताओं जैसे अवधेश नायक और राजेंद्र भारती को साधने में जुटे हैं।

दूसरी तरफ, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दोपहर करीब 2.45 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। टिकट बदले जाने के बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता पर सबकी निगाहें टिकी रहीं।

सीएम डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी का पर्चा भरवाने के बाद एक बड़ी जनसभा और भव्य रोड शो की अगुवाई भी कर रहे हैं, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।

Source link
#दतय #उपचनव #दगगज #क #मजदग #म #कगरस #और #भजप #परतयशय #न #दखल #कय #नमकन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *