पुलिसकर्मी, राहगीरों, ठेलों और वाहनों को रौंदते भागे युवक:  भोपाल में बर्थडे पार्टी के बाद सड़क पर दौड़ाई कार; 3 थानों की पुलिस ने पीछा कर दबोचा – Bhopal News

पुलिसकर्मी, राहगीरों, ठेलों और वाहनों को रौंदते भागे युवक: भोपाल में बर्थडे पार्टी के बाद सड़क पर दौड़ाई कार; 3 थानों की पुलिस ने पीछा कर दबोचा – Bhopal News

पुलिसकर्मी, राहगीरों, ठेलों और वाहनों को रौंदते भागे युवक:  भोपाल में बर्थडे पार्टी के बाद सड़क पर दौड़ाई कार; 3 थानों की पुलिस ने पीछा कर दबोचा – Bhopal News
भोपाल में शनिवार रात एक बेकाबू कार ने शहर के कई इलाकों में दहशत फैला दी। नशे में धुत युवकों ने तेज रफ्तार कार से सड़क पर जो मिला, उसे टक्कर मारते हुए करीब 10 से 12 किलोमीटर तक उत्पात मचाया। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, देर रात तक किसी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सर्वा दुबे, आदित्य, तुषार खरे और संभव जायसवाल सहित कुछ युवक बैरागढ़ इलाके में जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए थे। यहां पार्टी के दौरान शराब पीने के बाद सभी युवक टोयोटा हाइराइडर कार से निकले। शुरुआत में कार आदित्य चला रहा था, लेकिन स्टेशन के पास पहुंचने के बाद उसने गाड़ी सर्वा दुबे को सौंप दी। इसके बाद सर्वा ने तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ानी शुरू कर दी और रास्ते में ठेले, दोपहिया वाहन और राहगीरों को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ता गया। कीर्ति मेडिकल के पास से लेकर अशोका गार्डन, अयोध्या नगर, कोलार रोड और मीनाल क्षेत्र तक कार ने कई जगह लोगों को चपेट में लिया। पुलिस आरक्षक को भी मारी टक्कर, फिर शुरू हुआ पीछा
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक पुलिस आरक्षक को भी टक्कर मार दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और पीछा शुरू किया। तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मिलकर कार का पीछा किया। करीब 10-12 किलोमीटर तक भागने के बाद आरोपियों को मीनाल क्षेत्र के पास घेर लिया। गुस्साई भीड़ ने घेरा, पुलिस ने बचाकर निकाला
घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों को घेर लिया था। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिस को आरोपियों को भीड़ से बचाकर निकालना पड़ा। मौके पर हजारों लोग जमा हो गए थे और स्थिति बेकाबू होने लगी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को सुरक्षित हिरासत में लिया, जबकि अन्य के फरार होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को अयोध्या नगर और अशोका गार्डन क्षेत्र के अस्पतालों में होने की संभावना है। अभी तक कुल घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन संख्या अधिक बताई जा रही है। पुलिस कर रही मामले की जांच
बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा गौरव के अनुसार, घटना बेहद गंभीर है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
www.bhaskar.com
#पलसकरम #रहगर #ठल #और #वहन #क #रदत #भग #यवक #भपल #म #बरथड #परट #क #बद #सडक #पर #दडई #कर #थन #क #पलस #न #पछ #कर #दबच #Bhopal #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *