फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों का जश्न विवादों में आ गया है। खिलाड़ियों ने मैदान पर फॉकलैंड से जुड़ा बैनर लहराया, जिसके बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया। अब फीफा ने कहा है कि वह मैच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगा।
विवाद की वजह क्या है?
इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने “Las Malvinas son Argentinas” (फॉकलैंड अर्जेंटीना का है) लिखा बैनर प्रदर्शित किया। इसके बाद ब्रिटेन के एक मंत्री ने फीफा से इस मामले की जांच करने की मांग की। फीफा ने देर रात जारी बयान में कहा कि वह मैच रिपोर्ट का आकलन कर रहा है। संगठन के अनुसार, स्वतंत्र अनुशासन समिति सभी परिस्थितियों की समीक्षा करने के बाद फीफा अनुशासन संहिता के तहत आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी।
Source link
#Fifa #World #Cupजत #क #जशन #य #बवल #अरजटन #क #फकलड #बनर #पर #भडक #बरटन #फफ #पर #फसल #क #दबव #Fifa #Assess #Argentina #Controversial #Falklands #Banner #Celebration #World #Cup #Semifinal



