बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर परेश रावल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ की कहानी और आइडिया उनका था, लेकिन उन्हें इसका क्रेडिट नहीं दिया गया। अब इस मामले पर फिल्म के को-प्रोड्यूसर अश्विन वार्डे ने खुलकर अपनी बात रखी है और परेश के दावों को गलत बताया है।
प्रोड्यूसर ने बताया कैसे शुरू हुई फिल्म की कहानी
अश्विन वार्डे ने बताया कि इस फिल्म की कहानी सबसे पहले डायरेक्टर अमित राय ने उन्हें सुनाई थी। कहानी सुनते ही उन्हें लगा कि यह ‘ओह माय गॉड’ जैसी ही है। तब अमित ने बताया था कि परेश ने ही उन्हें इस तरह की कहानी लिखने को कहा था। अश्विन जानते थे कि ‘ओह माय गॉड’ के अधिकार अक्षय कुमार के पास हैं, इसलिए अक्षय की मंजूरी के बिना इस पर काम नहीं किया जा सकता था। अश्विन के मुताबिक, उन्हें बाद में समझ आया कि परेश रावल ‘ओह माय गॉड’ जैसी फिल्म को किसी दूसरे नाम से बनाना चाहते थे, जो कि सही तरीका नहीं था।
इसे भी पढ़ें: Vicky Kaushal ने अपनी जान Katrina Kaif के जन्मदिन को ऐसे बनाया खास
सलमान और अजय देवगन को लेकर किया बड़ा खुलासा
परेश ने अपने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि अक्षय कुमार वाले रोल के लिए उन्होंने पहले अजय देवगन और सलमान खान से बात की थी। इस पर जवाब देते हुए अश्विन वार्डे ने कहा कि अजय देवगन और सलमान खान ने भी परेश रावल से यही कहा था कि यह अक्षय कुमार की फिल्म है, इसलिए पहले उनसे मंजूरी ली जाए या फिर इस पर आगे काम न किया जाए। इसके बाद अश्विन की कंपनी ने इस स्क्रिप्ट के अधिकार खरीद लिए। यह स्क्रिप्ट आज भी सिर्फ अमित राय के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।
इसे भी पढ़ें: Dilip Joshi ने बताया क्या सच में छोड़ रहे हैं Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah?
परेश रावल का क्रेडिट मांगना पूरी तरह गलत
अश्विन वार्डे ने साफ शब्दों में कहा कि परेश का फिल्म की कहानी पर अपना हक जताना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि हमारी कई मीटिंग्स हुईं, लेकिन परेश ने कभी नहीं कहा कि कहानी उनकी है, क्योंकि यह सच नहीं है। अश्विन ने आखिर में कहा कि हमने परेश रावल के साथ कोई धोखा नहीं किया है, हमने तो बस उन्हें एक गलत काम करने से रोका था।



