इंदौर में नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से जुड़े विवाद में शिकायतकर्ता युवतियों ने राजेंद्र नगर पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने, मानसिक दबाव बनाने और धमकाने के…और पढ़ें

HighLights
- नौकरी के बहाने बुलाने की शिकायत
- बंधक बनाकर काम कराने का आरोप
- पुलिस ने दोबारा बयान के लिए बुलाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में युवतियों को कथित रूप से बंधक बनाने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ सामने आया। शिकायतकर्ता युवतियां पुलिस आयुक्त (सीपी) कार्यालय पहुंचीं और राजेंद्र नगर पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने तथा मानसिक दबाव बनाने के आरोप लगाए।
युवतियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
रतलाम जिले के रावटी, बाजना और सैलाना की युवतियों का आरोप है कि महादेव इंटरप्राइजेस की संचालिका उर्मीला और उसके सहयोगी कमलेश ने नौकरी का झांसा देकर उन्हें इंदौर बुलाया। युवतियों के मुताबिक, उनसे आईडी बनाने के नाम पर 7 हजार रुपये और रहने के लिए 15 हजार रुपये लिए गए। उनका आरोप है कि उन्हें हॉस्टल में बंधक बनाकर काम कराया गया और आपत्तिजनक हरकतें भी की गईं।
थाने से निकालने और धमकाने का आरोप
युवतियों ने बताया कि 14 जुलाई को वे ट्रेन से रतलाम पहुंचीं और स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गुरुवार रात राजेंद्र नगर थाने में पूछताछ हुई, लेकिन पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें कोर्ट के चक्कर और तीन महीने तक इंदौर में रुकने की बात कहकर मानसिक दबाव बनाया। उनका आरोप है कि एक महिला एसआई ने उन्हें धमकाया और बाद में थाने से बाहर निकाल दिया।
पुलिस का पक्ष
डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, उर्मीला ड्रीम लाइफ वेलनेस कंपनी के आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का काम कराती थी। उन्होंने कहा कि कंपनी में फिलहाल 16 लड़कियां कार्यरत हैं और केवल चार युवतियों ने आपत्ति दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में बंधक बनाए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को दोबारा युवतियों को बयान के लिए बुलाया है।
Source link
#इदर #म #नटवरक #मरकटग #ववद #यवतय #न #पलस #पर #एफआईआर #नह #लखन #और #धमकन #क #लगए #आरप


