लामिन यमाल की कहानी:विश्व कप के दौरान क्यों चर्चा में रहा स्पेन का खिलाड़ी? जूनियर मेसी के नाम से हैं मशहूर – Fifa World Cup 2026: Argentia Vs Spain Who Is Lamine Yamal? Profile And Career All You Need To Know

लामिन यमाल
– फोटो : IANS

विस्तार

वेनिला की खुशबू के दीवाने लामिन यमाल बचपन में ही फुटबॉल के ऐसे शॉट्स खेलते कि लोग उन्हें जूनियर मेसी कहते थे। आधी रात उठकर कुकीज खाने का अनोखा शौक और परिवार को अपनी प्रेरणा मानने वाले यमाल ने फीफा विश्व कप 2026 में ऐसा खेल दिखाया कि उन्हें फुटबॉल की नई सनसनी कहा जा रहा है। 

जून 2024, जर्मनी में यूरो कप का शोर अपने चरम पर था। एक युवा खिलाड़ी को स्पेन की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया। जहां टीम के अन्य बड़े और अनुभवी खिलाड़ी मैच के बाद आराम करते या अगले की रणनीति बनाते, वहीं यह खिलाड़ी होटल के कमरे में बैठकर लैपटॉप पर ऑनलाइन क्लासेज लेता और स्कूल का होमवर्क पूरा करता था। दरअसल, उस वक्त वह एक छात्र भी था। लेकिन, जब वह मैदान में दौड़ता, तो न सिर्फ दर्शक सांसें थाम लेते, बल्कि उसकी फुर्ती और ड्रिबलिंग देखकर बड़े-बड़े फुटबाल दिग्गज भी दांतों तले अंगुलियां दबा लेते थे। 

दिलचस्प बात यह रही कि टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण के दौरान ही उनका स्कूल रिजल्ट आया, जिसमें वह अच्छे नंबरों से पास भी हुए। आज वही होनहार छात्र और बेहतरीन खिलाड़ी एक बार फिर दुनियाभर के खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फीफा फुटबॉल विश्वकप के सेमीफाइनल में फ्रांस पर स्पेन की शानदार जीत और टीम को फाइनल में पहुंचाने में उस 19 वर्षीय स्पेनिश स्टार फॉरवर्ड की निर्णायक भूमिका रही। नाम है लामिन यमाल। यमाल स्पेन की राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू और गोल करने वाले सबसे युवा फुटबॉलर भी हैं। अपने खेल से उन्होंने विरोधियों में भी ऐसी छवि बना ली है कि उन्हें फुटबॉल की नई सनसनी कहा जा रहा है। हालांकि, फाइनल से पहले उनकी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा रही थी।

Source link
#लमन #यमल #क #कहनवशव #कप #क #दरन #कय #चरच #म #रह #सपन #क #खलड #जनयर #मस #क #नम #स #ह #मशहर #Fifa #World #Cup #Argentia #Spain #Lamine #Yamal #Profile #Career

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *