![]()
बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत भंडारदा के जाडाखाऊ-सिदड़ी रास्ते पर स्थित पुलिया सालों से जर्जर है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात में ये रास्ता और अधिक खतरनाक हो जाता है, जिससे हजारों ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है। 4 तस्वीरें देखिए… मरम्मत की जगह सीमेंट के पिलर रखने का आरोप ग्रामीण दुवार सिंह ने बताया कि पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। प्रशासन ने मरम्मत कराने के बजाय केवल सीमेंट के पिलर रख दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पत्थरों के सहारे अस्थायी रास्ता बनाया, ताकि आवाजाही जारी रह सके। उनका कहना है कि यह व्यवस्था कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। बरसात में कट जाता है गांव का संपर्क बरसात के दौरान नाला उफान पर होने और कीचड़ की वजह से गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है। आपात स्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में भी परेशानी होती है। कच्चे मार्ग और टूटी पुलिया के कारण सामान्य दिनों में 10 मिनट का सफर बरसात में करीब एक घंटे का हो जाता है। ग्रामीण जामसिंह के अनुसार इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। यदि भंडारदा से पलसूद तक करीब 8 किलोमीटर सड़क और पुलिया का निर्माण हो जाए, तो क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचना आसान हो जाएगा। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को लिखित व मौखिक शिकायतें दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आवेदन सौंपा गया था, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीण सूरसिंह जमरे के अनुसार पुलिया की खराब स्थिति के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उनका दावा है कि इन दुर्घटनाओं में कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है।
Source link
#बडवन #म #सल #स #टट #पलय #क #कई #मरममत #नह #बरसत #म #कट #जत #ह #सपरक #परशसन #पर #मरममत #क #जगह #समट #क #पलर #रखन #क #आरप #Barwani #News


