‘लोकतंत्र की जननी’ बच्चों पर लाठी नहीं चलाती:india ब्लॉक की बैठक में बोले खरगे, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल – Mother Of Democracy Does Not Lathi-charge Children Kharge Says At India Bloc Meeting, Questions Police Action.

‘लोकतंत्र की जननी’ बच्चों पर लाठी नहीं चलाती:india ब्लॉक की बैठक में बोले खरगे, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल – Mother Of Democracy Does Not Lathi-charge Children Kharge Says At India Bloc Meeting, Questions Police Action.

इंडिया ब्लॉक के नेता मंगलवार सुबह नई दिल्ली स्थित संसद भवन में एक अहम रणनीति बैठक हुए। ताकि वे अपने संयुक्त दृष्टिकोण का समन्वय कर सकें। इसके साथ ही मानसून सत्र की कार्यवाही से पहले सदन में अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सकें।

‘लोकतंत्र की जननी’ बच्चों पर लाठी नहीं चलाती:india ब्लॉक की बैठक में बोले खरगे, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल – Mother Of Democracy Does Not Lathi-charge Children Kharge Says At India Bloc Meeting, Questions Police Action.


लोकसभा अध्यक्ष के साथ भी की बैठक


मौजूदा सत्र के दौरान विपक्ष के समन्वय को तेज करते हुए, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा, वामपंथी और शिवसेना जैसी सहयोगी पार्टियों के सदस्यों सहित इंडिया ब्लॉक के प्रमुख नेताओं ने संसद भवन के अंदर लोकसभा अध्यक्ष के साथ एक औपचारिक बैठक की।

पुलिस की कार्रवाई की निंंदा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई पर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए घोषणा की।  उन्होंने अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही  न्याय की मांग कर रहे युवाओं के खिलाफ बल प्रयोग की निंदा की है।

खरगे ने क्या कहा? 

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में प्रशासनिक कार्रवाई पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘कल देश ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और सरकार की ओर से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन को कुचलते हुए देखा। न्याय की मांग कर रहे छात्रों की आवाजों को जवाब देने के बजाय बल प्रयोग से दबा दिया गया।

जन्मदिन न मनाने का लिया फैसला

‘लोकतंत्र की जननी’ अपने बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करती। इन दुखद परिस्थितियों में, मैंने आज अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और हर उस नागरिक का मैं तहे दिल से आभारी हूं जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं भेजी हैं। आपका स्नेह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूं। लेकिन आज जश्न मनाने का दिन नहीं है। आज जवाबदेही तय करने का दिन है। लोकतंत्र को बहाल करो।’

माइक्रोफोन बंद करने का लगाया आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे आरोप लगाया कि जब उन्होंने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की तो उन्हें बोलने से रोक दिया गया। उन्होंने कहा लेकिन जैसे ही मैं खड़ा हुआ और एक शब्द भी बोला, माइक्रोफोन बंद कर दिया गया। क्या यही लोकतंत्र है? अगर लोकतंत्र में आप बहस नहीं चाहते या हमारी बात सुनने से इनकार करते हैं, तो हम कहां जाएं? लाखों छात्र देश के कोने-कोने से अपनी आवाज उठाने आए हैं।’

सरकार से पूछे कई सवाल

खरगे ने आगे कहा ‘न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर क्रूर लाठियों और आंसू गैस का इस्तेमाल क्यों किया गया? संसद को लगभग सील क्यों कर दिया गया और इंटरनेट क्यों बंद कर दिया गया? बार-बार पेपर लीक होने और लाखों युवाओं की पीड़ा के लिए कौन जिम्मेदारी लेगा?’

चर्चा की अनुमति दे सरकार 

मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, ‘सरकार को संसद में इस मुद्दे पर तुरंत पूर्ण चर्चा की अनुमति देनी चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस मामले की नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। 21वीं सदी की छात्र-केंद्रित परीक्षा प्रणाली होनी चाहिए जिसमें सुरक्षित डिजिटल प्रश्न बैंक और यादृच्छिक प्रश्नपत्र हों। एक स्वतंत्र और योग्यता आधारित शिक्षा प्रणाली होनी चाहिए, जिसमें शिक्षा पर अधिक खर्च हो और जो आरएसएस के राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त हो।

संसदीय कार्य मंत्री ने क्या कहा? 

इस बीच, मंगलवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में आयोजित एनडीए की बैठक में कहा है कि सरकार नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक को लेकर चिंताओं के बीच छात्रों के साथ खड़ी है और अनियमितताओं में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया है।

आज एनडीए संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह साफ कर दिया है कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और पेपर लीक राष्ट्रीय चिंता का विषय है जिसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है और यह 13 अगस्त तक चलेगा। 

Source link
#लकततर #क #जनन #बचच #पर #लठ #नह #चलतindia #बलक #क #बठक #म #बल #खरग #पलस #कररवई #पर #उठए #सवल #Mother #Democracy #Lathicharge #Children #Kharge #India #Bloc #Meeting #Questions #Police #Action

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *