आरोपित ने बबिता चौहान नामक महिला के माध्यम से भी दबाव बनाया। उसको 9 अप्रैल को बहाने से बुलाया और धमकाया गया। उस वक्त आमिर खान का मामा इरफान भी मौजूद थ …और पढ़ें

HighLights
- बबिता चौहान महिला के माध्यम से भी दबाव बनाया गया।
- उसको 9 अप्रैल को बहाने से बुलाया और धमकाया गया।
- उस वक्त आमिर खान का मामा इरफान भी मौजूद था।
इंदौर। जमानत पर रिहा दुष्कर्म का आरोपित पीड़िता को धमका रहा था। उसने महिला के माध्यम से दो लाख रुपये की पेशकश की और केस रफादफा करने के लिए कहा। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पिछले साल आरोपित आमिर खान के खिलाफ एमआइजी थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई थी। प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन है।
आमिर पुत्र हाबिद खान निवासी रसूलपुर देवास जमानत पर रिहा हो चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि समझौता करने और कोर्ट में बयान देने के लिए दबाव बना रहा था।
आरोपित ने बबिता चौहान नामक महिला के माध्यम से भी दबाव बनाया। उसको 9 अप्रैल को बहाने से बुलाया और धमकाया गया। उस वक्त आमिर खान का मामा इरफान भी मौजूद था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Source link
#दषकरम #पडत #क #धमकयद #लख #लकर #कस #रफ #दफ #कर


