डकैती कांड में दो और आरोपी कटनी से गिरफ्तार:  गल्ला व्यापारी से लूटे सोने के आभूषण बरामद, दो आरोपियों की तलाश – Damoh News

डकैती कांड में दो और आरोपी कटनी से गिरफ्तार: गल्ला व्यापारी से लूटे सोने के आभूषण बरामद, दो आरोपियों की तलाश – Damoh News

डकैती कांड में दो और आरोपी कटनी से गिरफ्तार:  गल्ला व्यापारी से लूटे सोने के आभूषण बरामद, दो आरोपियों की तलाश – Damoh News


दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में सूखी पिपरिया गांव में गल्ला व्यापारी के घर डकैती के मामले में दो और आरोपियों को कटनी से गिरफ्तार किया गया है। अब तक चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। बुधवार शाम दमोह एसपी आनंद कलादगी ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। डकैती में छह बदमाश शामिल थे, जिनमें से दो आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आठ अलग-अलग टीमें गठित की थीं। टीमों ने हरियाणा, ओडिशा, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) तक जाकर आरोपियों की तलाश की। बता दें कि 4 जुलाई की रात सूखी पिपरिया गांव में गल्ला व्यापारी विजय जैन के घर छह आरोपियों ने धावा बोला था। आरोपियों ने विजय जैन और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की डकैती को अंजाम दिया था। वे सोने, चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। एक सप्ताह पहले दो आरोपी शंकर यादव व राहुल अहिरवार की गिरफ्तारी हुई थी। उनके पास से सोने चांदी के जेवरात और कुछ नकदी बरामद की गई थी। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही के बाद ही पुलिस ने आरोपी रानू पटेल पिता हलकाई पटेल निवासी बेर किसुनगंज, थाना दमोह देहात और दीपक उर्फ दीपू बंसल पिता उत्तम बंसल निवासी वार्ड क्रमांक 01 पथरिया को कटनी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने की चेन 2, एक करधौनी और 20 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। मामले में अब तक 16 लाख 70 हजार रुपए का सामान जब्त किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पहले भी केस दर्ज हैं। आरोपी रानू पटेल के खिलाफ 8 और दीपक बंसल पर 14 केस हैं।

Source link
#डकत #कड #म #द #और #आरप #कटन #स #गरफतर #गलल #वयपर #स #लट #सन #क #आभषण #बरमद #द #आरपय #क #तलश #Damoh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *