![]()
अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित वार्ड क्रमांक-4 के टीसीपीसी परिसर में ‘अमृत हरित महा अभियान’ की शुरुआत हुई। झमाझम बारिश के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 3 हजार फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। अभियान का शुभारंभ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसडीएम वसीम अहमद भट्ट ने आम का पौधा लगाकर किया। जनभागीदारी से अमरकंटक को हरित बनाने का आह्वान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोग अध्यक्ष और कलेक्टर ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। अमरकंटक को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए जनभागीदारी को सर्वोपरि बताया गया। टीसीपीसी परिसर में रोपे गए आम, जामुन और आंवला के पौधे अभियान के तहत परिसर में आम, अशोक, जामुन, कटहल, आंवला और गुलमोहर जैसी विविध प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने पौधों के नियमित सिंचन और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि वे सही तरीके से विकसित हो सकें। इस दौरान विद्यार्थियों और स्थानीय निवासियों ने पर्यावरण संरक्षण के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिले भर में लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य कार्यक्रम में सीएमओ चैन सिंह परस्ते, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत अनूपपुर जिले के सभी 10 नगरीय निकायों में कुल 1 लाख 14 हजार से अधिक और वन विभाग द्वारा 3 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
Source link
#अमरकटक #म #हजर #पध #रप #अमत #हरत #अभयन #शर #आयग #अधयकष #और #कलकटर #न #लगय #आम #क #पध #परयवरण #सरकषण #क #सदश #दय #Anuppur #News

