इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

कार्रवाई के दौरान 17 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि लगभग 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया गया।

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 12:38:14 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 12:42:20 AM (IST)

इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 208 किलो संदिग्ध घी जब्त
फ्रीज में रखी सामग्री की जांच करते खाद्य अधिकारी

HighLights

  1. खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 208 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त
  2. 17 खाद्य नमूने लिए, स्कूल की मेस में मिलीं गंभीर खामियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों के साथ ही स्कूलों की मेस और कैंटीनों में अमानक खाद्य सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 17 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि लगभग 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया गया।

संयुक्त जांच दल ने हिम्मतनगर पालदा स्थित श्रीनाथ एजेंसी का निरीक्षण किया। यहां लस्सी और छाछ निर्माण इकाई से दोनों उत्पादों के नमूने जांच के लिए लिए गए।

अभिषेक नगर, मूसाखेड़ी स्थित नानकसर डेयरी फार्म से पनीर, मावा, दही और घी के नमूने लिए गए। जांच के दौरान 208 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया गया। संबंधित फर्म को सुधार सूचना पत्र जारी किया जाएगा।

राऊ स्थित श्री भोले कृपा डेयरी से भी दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने लिए गए। वहीं फूड सेफ्टी आन व्हील्स के माध्यम से राऊ क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की स्पाट टेस्टिंग कर व्यापारियों और आमजन को मिलावट की पहचान, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण के संबंध में जागरूक किया गया।

फ्रोजन फिंगर चिप्स और मटर कराए नष्ट

  • मेडीकैप्स इंटरनेशनल स्कूल की मेस और स्टोरेज का औचक निरीक्षण किया गया।
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि जांच में किचन के पीछे उबले आलू, कटी शिमला मिर्च, पाव सहित अन्य खाद्य सामग्री अस्वच्छ हालात में रखी मिली।
  • कुछ खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग पर लेबलिंग भी अधूरी पाई गई।
  • फ्रीजर में निर्धारित तापमान पर नहीं रखे गए फ्रोजन फिंगर चिप्स और मटर को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
  • जंग लगे चाकू और गंदे चापिंग बोर्ड हटवाए गए। स्कूल से पनीर, सौंफ, मूंगफली, राजमा और मूंग छिलका दाल के नमूने भी लिए गए।

Source link
#इदर #म #खदय #वभग #क #बड #कररवई #कल #सदगध #घ #जबत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *