इंदौर को मिली बड़ी सौगात, लवकुश चौराहे पर प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर की पहली लेन शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति

इंदौर को मिली बड़ी सौगात, लवकुश चौराहे पर प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर की पहली लेन शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति

लवकुश चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए डबल लेयर फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया।

Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 06:44:44 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 06:44:44 PM (IST)

इंदौर को मिली बड़ी सौगात, लवकुश चौराहे पर प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर की पहली लेन शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति
उज्जैन मार्ग पर 175 करोड़ का डबल लेयर फ्लाईओवर शुरू।

HighLights

  1. उज्जैन मार्ग पर 175 करोड़ का डबल लेयर फ्लाईओवर शुरू
  2. इंदौर लवकुश चौराहा अब थ्री-टायर ट्रैफिक सिस्टम से लैस
  3. सिंहस्थ में जाने वालों की राह आसान करेगा यह फ्लाईओवर

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। गुरुवार को लवकुश चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए डबल लेयर फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। ऐसे में अब उज्जैन की ओर से मरीमाता की ओर जाने वाले वाहनों को इस चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर रुकने से निजात मिलेगी।

इंदौर और विकास एक दूसरे के पर्याय- सीएम

आगामी कुछ माह में फ्लाईओवर की दूसरी भुजा भी तैयार होगी। इसके बनने के बाद इस ब्रिज से वाहन चालक निर्बाध आ-जा सकेंगे। आधुनिक तकनीक और उन्नत इंजीनियरिंग से निर्मित प्रदेश के पहले डबल लेयर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा के लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर और विकास एक दूसरे के पर्याय हैं।

यातायात के सुगम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

2028 के सिंहस्थ में यह फ्लाईओवर इंदौर-उज्जैन मार्ग पर बढ़ते यातायात के सुगम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से यात्रा समय में कमी, ईंधन की बचत, यातायात जाम में राहत तथा नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला व रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि व आम लोग भी मौजूद थे।

लवकुश चौराहे पर अब त्रिस्तरीय यातायात व्यवस्था

  • प्रथम स्तर : लवकुश चौराहे की सड़क पर सामान्य यातायात
  • द्वितीय स्तर : एमआर 10 से सुपर कॉरिडोर को जोड़ने वाला फ्लाईओवर एवं मेट्रो रेल कॉरिडोर
  • तृतीय स्तर : नया डबल लेयर फ्लाईओवर

डबल लेयर फ्लाईओवर : एक नजर

  • लागत: 175 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा तैयार
  • स्टील का उपयोग: 800 टन स्टील का उपयोग हो रहा। इसमें 400-400 टन वजनी स्टील बो स्ट्रिंग गर्डर लगाए।
  • लंबाई: 1450 मीटर है लंबाई
  • ऊंचाई व स्पान: 22 मीटर की ऊंचाई पर 65 मीटर लंबे एवं 24 मीटर चौड़े स्पान

फ्लाईओवर पर ये काम होना है बाकी

  • स्लिप रोड, एट-ग्रेड रोड, सर्विस रोड का चौड़ीकरण बाकी है।
  • फ्लाईओवर पर लाइटिंग कार्य बाकी।
  • फ्लाईओवर व ग्रीन बेल्ट की सुंदरता बढ़ाने के लिए लैंडस्केपिंग और बागवानी बाकी।

धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने UCC पर जताया सीएम का आभार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने पर की जा रही प्रदेश सरकार की पहल पर गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट पर विभिन्न धर्म और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इंदौर एयरपोर्ट पर मिलकर आभार व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने उनसे कहा कि समाज का यह विश्वास और सहयोग प्रदेश के समावेशी विकास तथा सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें- एमपी के 70 से अधिक मजदूर दादरा एवं नगर हवेली में फंसे, भारी बारिश से बिगड़े हालात, सकुशल वापसी के लिए परिजनों ने लगाई गुहार

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजाद ने ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां सभी नागरिकों को समान अवसर मिलें और सभी के लिए समान कानून हो। विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने पर आज विभिन्न धर्मों के नागरिकों ने मेरा अभिनंदन किया। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश और प्रदेश की जनता समान कानून की भावना का समर्थन करती है।



Source link
#इदर #क #मल #बड #सगत #लवकश #चरह #पर #परदश #क #पहल #डबल #लयर #फलईओवर #क #पहल #लन #शर #जम #स #मलग #मकत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *