कब, कहां और कौन होगा विजेता?

कब, कहां और कौन होगा विजेता?



कब, कहां और कौन होगा विजेता?

Indian Idol Finale: सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. कई महीनों तक चले मुकाबलों और परफॉर्मेंस के बाद अब इस सीजन को अपना विनर मिलने वाला है. 26 जुलाई 2026 को होने वाले ग्रैंड फिनाले में टॉप 6 फाइनलिस्ट्स के बीच ट्रॉफी के लिए आखिरी मुकाबला देखने को मिलेगा.

Indian Idol 16 Grand Finale: कब और कहां देखें?

‘इंडियन आइडल 16’ का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई 2026, रविवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ब्रॉडकास्ट होगा. वहीं, जो दर्शक इसे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, वे सोनीलिव पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे.

View on Instagram

Indian Idol 16 Grand Finale Top 6 Finalists: ट्रॉफी के लिए होगा फाइनल मुकाबला

इस सीजन के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स में अंशिका चोंकर, ज्योतिर्मयी नायक, मनराज वीर सिंह, मिस्कमे बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला शामिल हैं. इन सभी ने पूरे सीजन में अपनी सिंगिंग और परफॉर्मेंस से जजों के साथ-साथ ऑडियंस का भी दिल जीता है. अब ये सभी आखिरी बार मंच पर उतरेंगे और ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे.

View on Instagram

Indian Idol 16 Grand Finale Guests: फिनाले में लगेगा सितारों का तड़का

ग्रैंड फिनाले को यादगार बनाने के लिए कई कलाकार भी मंच पर नजर आएंगे. इस खास एपिसोड में उषा उथुप, उदित नारायण, पापोन, कुमार सानू, शहनाज गिल और उर्मिला मातोंडकर स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे.

View on Instagram

Indian Idol 16 Judges & Host: कौन संभाल रहा है शो की कमान?

पूरे सीजन में शो की होस्टिंग आदित्य नारायण ने की, जबकि विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह शो के जज रहे हैं. हालांकि, ग्रैंड फिनाले में तीनों जज एक साथ मंच पर दिखाई नहीं देंगे. इस बीच श्रेया घोषाल ने कहा कि सभी फाइनलिस्ट्स ने अपने टैलेंट और मेहनत से इस सफर को खास बनाया है. उनके मुताबिक, ट्रॉफी भले किसी एक के नाम हो, लेकिन सभी के लिए संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने के कई मौके हैं.

View on Instagram

Vishal Dadlani Will Miss Grand Finale: विनर की ताजपोशी में क्यों नहीं होंगे शामिल?

विशाल ददलानी ने बताया कि पहले से तय एक प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से वह ग्रैंड फिनाले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. उन्होंने कहा कि टॉप 6 फाइनलिस्ट्स ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और हर कोई जीत का हकदार है. विशाल ने सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि शो के बाद भी वे संगीत की दुनिया में लगातार आगे बढ़ते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: आखिर किस वजह से खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा? बोलीं- कौन है ये आदमी





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *