Parliament Monsoon Session Live:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन – Parliament Monsoon Session 2026 Live Day 5 Lok Sabha Rajya Sabha Cjp Protest Paper Leak Row

Parliament Monsoon Session Live:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन – Parliament Monsoon Session 2026 Live Day 5 Lok Sabha Rajya Sabha Cjp Protest Paper Leak Row

10:56 AM, 24-Jul-2026

पेपर लीक मामले पर केंद्र ने कहा- छात्रों के साथ न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह छात्रों को न्याय दिलाने और उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर बताया कि उन्होंने और जेपी नड्डा ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और छात्रों की चिंताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

जितेंद्र सिंह ने लिखा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम जी से मुलाकात की और छात्रों की चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की। सरकार की ओर से रचनात्मक बातचीत और सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया गया, जिसके बाद सोनम ने अपना अनशन खत्म करने का फैसला किया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार छात्रों को न्याय दिलाने और उनके भविष्य से समझौता करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार और अलग-अलग राजनीतिक दलों के सांसदों से मिले आश्वासन के बाद 26 दिन का अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्हें भरोसा दिया गया कि देश की परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही से जुड़े मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा।

10:38 AM, 24-Jul-2026

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे इंडिया ब्लॉक के सांसद

विपक्ष सांसद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दें। 

Parliament Monsoon Session Live:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन – Parliament Monsoon Session 2026 Live Day 5 Lok Sabha Rajya Sabha Cjp Protest Paper Leak Row

10:29 AM, 24-Jul-2026

सरकार ने छात्र प्रदर्शनों का सामना ‘कायरता और बेवजह की कठोरता’ से किया: सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शनों का सामना ‘कायरता और बेवजह की कठोरता’ से किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के युवाओं को भविष्य के उत्तराधिकारी मानने के बजाय ‘देश के दुश्मन’ की तरह देखा है।

द हिंदू में लिखे एक लेख में सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से छात्रों पर पुलिस कार्रवाई रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये हमारे बेटे-बेटियां हैं, हमारे युवा हैं। लेख में 20 जुलाई को संसद तक निकाले गए मार्च का जिक्र करते हुए इसे ‘बदनामी का दिन’ बताया गया। 

इसमें आरोप लगाया गया कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसमें कई लोग घायल हुए। इनमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे जो अपने घर लौट रहे थे। लेख में सरकार से कार्रवाई रोकने और छात्रों के साथ बातचीत शुरू करने की मांग की गई है।

10:28 AM, 24-Jul-2026

संसद में बयान दें प्रधानमंत्री: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश को लेकर हमला बोला। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री संसद में बयान दें, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं और इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से माफी मांगें।

खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री को संसद के बाहर बयान देने के बजाय संसद में अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, जब संसद का सत्र चल रहा हो, तो प्रधानमंत्री को सदन के पटल पर बयान देना चाहिए, न कि रात में वीडियो रिकॉर्ड करके संसद के बाहर एकतरफा मन की बात करनी चाहिए। 

उन्होंने आगे लिखा, नरेंद्र मोदी जी, आज संसद आने से पहले धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर आइए। सबसे पहले छात्रों से माफी मांगिए और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजिए, जिन्होंने छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठी, डंडे और पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश दिया। इसके बाद हम शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं। 

खरगे की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल एक ऐसे विधेयक के मसौदे पर विचार करेगा, जिसमें तेज सुनवाई वाली अदालतों (फास्ट ट्रैक कोर्ट) और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान होगा।

10:17 AM, 24-Jul-2026

Parliament Monsoon Session LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, संसद में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

इंडिया ब्लॉक के विपक्षी सांसद आज सुबह साढ़े 10 बजे संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वे नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस मुद्दे के कारण संसद का मानसून सत्र काफी हद तक रुका हुआ है।

गुरुवार को एनडीए और इंडिया ब्लॉक के सांसदों के बीच हुए आमने-सामने के टकराव के बाद यह प्रदर्शन हो रहा है। गुरुवार को दोनों पक्षों ने मकर द्वार पर एक ही समय पर प्रदर्शन किया था। विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वहीं, एनडीए ने आरोप लगाया है कि विपक्ष जानबूझकर इस मुद्दे पर बहस नहीं होने दे रहा है।

कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिये विपक्ष की तीन मांगें बताईं। इनमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल है। कांग्रेस ने लिखा, देश के युवाओं की तीन मांगें हैं, जिन्हें पूरा किया जाना चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए, छात्रों के खिलाफ हिंसा करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए और नरेंद्र मोदी को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।

 

Source link
#Parliament #Monsoon #Session #Liveधरमदर #परधन #क #इसतफ #पर #अड #वपकष #ससद #म #वपकष #क #वरध #परदरशन #Parliament #Monsoon #Session #Live #Day #Lok #Sabha #Rajya #Sabha #Cjp #Protest #Paper #Leak #Row

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *