भोपाल में प्रशासन ने नीलबड़ की सरकारी जमीन पर बने 1.60 करोड़ रुपये के अवैध कॉम्प्लेक्स और मुंडला की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।

HighLights
- नीलबड़ में 20 अवैध दुकानों का कॉम्प्लेक्स ध्वस्त किया गया।
- सरकारी जमीन से करीब 1.60 करोड़ का अतिक्रमण हटाया गया।
- मुंडला की अवैध कॉलोनी पर भी बुलडोजर कार्रवाई हुई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कालोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दो बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने नीलबड़ में सरकारी जमीन पर बने करीब 1.60 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध व्यावसायिक काम्पलेक्स को ध्वस्त किया गया, जबकि मुंडला में बिना अनुमति विकसित की जा रही कालोनी की सड़क, बाउंड्रीवाल और मुख्य गेट तोड़ दिए गए।
ये है पूरा मामला
- प्रशासन के अनुसार, विजेंद्र सिंह ठाकुर और कृष्णकांत शुक्ला द्वारा वीएंडके एसोसिएट्स के माध्यम से मरघट की करीब 0.081 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से व्यावसायिक काम्पलेक्स का निर्माण कराया गया था। यहां कुल 20 दुकानें बनाई गई थीं। प्रत्येक दुकान का बाजार मूल्य करीब आठ लाख रुपये आंका गया है, जिससे पूरे निर्माण की कीमत लगभग 1.60 करोड़ रुपये थी।
मुंडला में अवैध कालोनी पर भी की कार्रवाई
- इसके अलावा ग्राम मुंडला में विकसित की जा रही एक अवैध कालोनी पर भी बुलडोजर चलाया गया। यहां बिना वैधानिक अनुमति सड़क, बाउंड्रीवाल और प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया था, जिसे प्रशासन ने तोड़ दिया।
- यह कालोनी मुकेश पाटीदार, कमला देवी, रेखा सचदेवा, सुप्रीत कौर, अर्पिता सचदेवा, अनिल पाटीदार और विजय पाटीदार सहित अन्य के स्वामित्व वाली भूमि पर विकसित की जा रही थी।
- एसडीएम विनोद सोनकिया ने कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण और बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कसलोनियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Source link
#भपल #म #बलडजर #एकशन #सरकर #जमन #पर #बन #करड #क #अवध #कमपलकस #धवसत


