खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jokes in Hindi: आज की रफ्तार भरी जिंदगी में तनाव लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन रहा है। सबसे चिंता वाली बात यह है कि कम उम्र के लोग भी तनाव और मानसिक दबाव का शिकार हो रहे हैं। इसका असर उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ रहा है। अगर आप खुद को स्वस्थ और खुश रखना चाहते हैं, तो सुबह और शाम कुछ पल खुलकर हंसना शुरू कर दीजिए। हंसना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार और वायरल चुटकुले। इन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी और आपका दिन खुशियों से भर जाएगा।
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश

2 of 5
वायरल फनी जोक्स
– फोटो : Freepik
चिंटू- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है
पिंटू- अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
चिंटू- क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है?
चिंटू- कन्या पाठशाला

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स
– फोटो : freepik
बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो… लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
Hindi Jokes: हाथ देखने के बाद जब बाबा ने पप्पू से मांगे पैसे, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
फनी जोक्स
– फोटो : freepik
पप्पू- कल रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की दिखी
मैंने पूछ लिया- तुम्हें याद है हम साथ में पढ़ते थे।
उसने जवाब दिया- पढ़ती तो मैं थी,तू तो मुर्गा बनता था…!
Funny Jokes: मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? जवाब सुनकर उड़ गए होश

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स
– फोटो : Freepik
नयी नयी शादी हुई…
पति सुबह अपनी पत्नी पे पानी डाल देता है
पत्नी- (नींद में से उठती हुई गुस्से में)… पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है, उसे मुरझाने मत देना, इसीलिए…
तब से पति गायब है…
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
Source link
#Jokes #Hindiचट #भई #त #सकल #कय #नह #जत #ह #पट #क #जवब #पढकर #ह #जएग #लटपट #Jokes #Hindi #Chintu #Asks #Pintu #School #Funny #Jokes #Hindi



