खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में 23 जुलाई को ‘जन नायकन’ रिलीज हुई है। इस फिल्म के रिलीज से होने पर बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन मामूली तौर से बढ़ा है। वहीं ‘धमाल 4’ का 15वें दिन कलेक्शन बढ़ा है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
2 of 5
द ओडिसी
– फोटो : सोशल मीडिया
‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने आठवें दिन खबर लिखे जाने तक 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 97.15 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआत में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। वीकएंड के बाद इसका कलेक्शन घटा है। इसके बावजूद फिल्म ठीक ठाक कलेक्शन कर रही है।
3 of 5
फिल्म ‘द ओडिसी’ का रिव्यू
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द ओडिसी’ का अब तक का कलेक्शन
पहले दिन ‘द ओडिसी’ ने 17.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे दिन इसका कलेक्शन 22 करोड़ रुपये रहा था।
तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 21.90 करोड़ रुपये कमाए थे।
चौथे दिन फिल्म की कमाई 8.35 करोड़ रुपये हुई थी।
पांचवें दिन इसने 8.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
छठे दिन इसने 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
सातवें दिन इसका कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये रहा।
4 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू
– फोटो : साभार-@imdb
‘धमाल 4’ की कुल कमाई
‘धमाल 4’ ने आज तीसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म का कुल कलेक्शन 139.15 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से इसने ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है।
5 of 5
धमाल 4 मूवी रिव्यू
– फोटो : साभार-@imdb
‘धमाल 4’ का अब तक का कलेक्शन
पहले हफ्ते में ‘धमाल 4’ ने 96 करोड़ रुपये कमाए थे।
दूसरे हफ्ते में इसने 40.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
तीसरे शुक्रवार को इसने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।