प्रदेश के 500 से अधिक सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए एमपीपीएससी ने 19 विषयों में चार चरणों में भर्ती प्र…और पढ़ें

HighLights
- एमपीपीएससीपरीक्षा 2026 की बड़ी तैयारी
- भोपाल व इंदौर केंद्रों पर तैनात होंगे ऑब्जर्वर
- सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी होगी दूर
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 का दूसरा चरण दो अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें छह विषयों के लिए 417 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने भोपाल और इंदौर में 45 से अधिक परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।
500 से अधिक पद हैं खाली
प्रदेश के 500 से अधिक सरकारी कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों के कई पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए एमपीपीएससी ने 19 विषयों में चार चरणों में भर्ती प्रक्रिया आरंभ की है। पहले चरण की परीक्षा 12 जुलाई को हो चुकी है। दूसरे चरण में हिन्दी, अंग्रेजी, वाणिज्य, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र के लिए परीक्षा होगी।
परीक्षा का समय और अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
पहले सत्र में सुबह 10 से 11 बजे तक सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र होगा, जबकि दूसरे सत्र में दोपहर एक से शाम चार बजे तक संबंधित विषय का प्रश्नपत्र होगा। अभ्यर्थियों को 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र आवश्यक है। एसडीओ रवींद्र पंचभाई ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की है। ऑब्जर्वर सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगे।
इन विषयों में रिक्त पदों की संख्या
| विषय | कुल पद | सामान्य (UR) | अनुसूचित जनजाति (ST) | अनुसूचित जाति (SC) | अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ईडब्ल्यूएस (EWS) |
| हिन्दी | 57 | 15 | 11 | 9 | 16 | 6 |
| राजनीति शास्त्र | 73 | 19 | 15 | 12 | 20 | 7 |
| अर्थशास्त्र | 72 | 19 | 12 | 14 | 20 | 7 |
| समाजशास्त्र | 71 | 19 | 14 | 11 | 20 | 7 |
| वाणिज्य | 88 | 23 | 18 | 14 | 24 | 9 |
| अंग्रेजी | 56 | 15 | 11 | 9 | 15 | 6 |
| कुल योग | 417 | 110 | 81 | 69 | 115 | 42 |
Source link
#MPPSC #अससटट #परफसर #भरत #दसर #चरण #क #परकष #अगसत #क #वषय #क #पद #क #लए #हजर #अभयरथ #दग #परकष


