इंदौर के वकील से 1.40 लाख की ऑनलाइन ठगी:  फर्जी ट्रैवल पैकेज के नाम पर लगाया चूना, दक्षिण भारत यात्रा के नाम पर भेजा था फर्जी पैकेज – Indore News

इंदौर के वकील से 1.40 लाख की ऑनलाइन ठगी: फर्जी ट्रैवल पैकेज के नाम पर लगाया चूना, दक्षिण भारत यात्रा के नाम पर भेजा था फर्जी पैकेज – Indore News

इंदौर के वकील से 1.40 लाख की ऑनलाइन ठगी:  फर्जी ट्रैवल पैकेज के नाम पर लगाया चूना, दक्षिण भारत यात्रा के नाम पर भेजा था फर्जी पैकेज – Indore News


इंदौर में एक वकील को ऑनलाइन ट्रैवल पैकेज के नाम पर 1.40 लाख रुपए की ठगी का शिकार बनाया गया। आरोपियों ने पहले अखबार में विज्ञापन के जरिए संपर्क कराया, फिर व्हाट्सएप पर यात्रा का पैकेज भेजकर एडवांस राशि जमा करवा ली। टिकट नहीं मिलने और रकम वापस नहीं करने पर पीड़ित ने एमजी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार, वकील राकेश लाड ने शिकायत दर्ज कराई कि करीब 15 दिन पहले उनके घर आने वाले सुबह के अखबार में ‘स्वास्तिक टूर’ के नाम से यात्रा पैकेज का एक पम्पलेट मिला था। इसमें दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर प्रवीण घोडके नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से दक्षिण भारत यात्रा का पैकेज भेजा। राकेश लाड ने वाराणसी, अयोध्या, रामेश्वरम सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा का अलग प्लान मांगा। 16 जुलाई को उन्हें चार लोगों के लिए 2.34 लाख रुपए का टूर पैकेज भेजा गया और कुल राशि का 60 प्रतिशत एडवांस जमा करने के लिए कहा गया। साथ ही एक क्यूआर कोड भेजा गया, जिस पर उन्होंने दो किश्तों में करीब 1.40 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने 24 घंटे के भीतर टिकट भेजने का भरोसा दिया, लेकिन टिकट जारी नहीं किए। संपर्क करने पर लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर तारीख टालते रहे। जब पीड़ित ने राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने खाते में प्रतीकात्मक रूप से 1 रुपया भेजकर शेष रकम आरटीजीएस से लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन न तो टिकट मिले और न ही पैसे वापस किए गए। इसके बाद 24 जुलाई को राकेश लाड ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर 26 जुलाई को एमजी रोड थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Source link
#इदर #क #वकल #स #लख #क #ऑनलइन #ठग #फरज #टरवल #पकज #क #नम #पर #लगय #चन #दकषण #भरत #यतर #क #नम #पर #भज #थ #फरज #पकज #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *