सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने राह चलते युवक-युवतियों के हाथों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीने और बाद में बताया कि यह लुटेरा नहीं, आरक्षक है। …और पढ़ें

HighLights
- इंदौर के विजय नगर में बढ़ती झपटमारी रोकने के लिए पुलिस ने अनोखी मुहिम चलाई
- लोगों को समझाया कि फोन पर बात करते वक्त इतने लापरवाह न हों कि कोई छीन ले जाए
- मोबाइल फोन हाथ से झपटे जाने पर कुछ लोग चोर-चोर चिल्लाने लगे और पीछे दौड़े
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पुलिसकर्मियों ने पहले झपट्टा मारकर मोबाइल छीना बाद में बचने का तरीका बताया। समूह बनाकर समझाया कि मोबाइल पर बात करने में इतना भी न खो जाएं कि कोई फोन छीन लें। आसपास चलने वालों पर भी नजरें रखें। विजय नगर क्षेत्र में आए दिन झपटमारी की घटनाएं हो रही हैं।
बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर फोन छीन लेते हैं। शनिवार को विजय नगर एसीपी पराग सैनी और टीआई सीके पटेल ने मुहिम चलाई थी। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भेजा और फोन पर बात करते हुए जा रहे युवक युवतियों के फोन छीन लिए।
लापरवाही बन सकती है बदमाशों के लिए मौका
कुछेक ने तो शोर मचाया और चोर-चोर शोर मचाया। एसीपी ने इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई और समझाया कि ध्यान नहीं रखोगे तो ऐसा ही होगा। फोन छीनने वाला हमारा पुलिस आरक्षक है, लेकिन लुटेरा भी हो सकता था। बात करने में इतना भी लापरवाह नहीं होना चाहिए कि बदमाश लूट ले। एसीपी के अनुसार विजय नगर में बड़ी बड़ी कंपनियां हैं। शापिंग माल और होटल-रेस्त्रां भी हैं। छात्रों की आवाजाही भी ज्यादा रहती है। समझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
डेढ़ से शराबी वाहन चालक और 171 वारंटियों को पकड़ा
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को नगरीय सीमा में कांबिंग गश्त करवाई। रातभर पुलिसकर्मियों ने फरार बदमाशों के घर छापे मारे और शैडो एरिया में जांच की। कार्रवाई में पुलिस ने 162 वाहन चालकों को पकड़ा, जो शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने 171 वारंट तामिल भी करवाए हैं।
www.naidunia.com
#इदर #म #चर #क #तरह #लग #क #मबइल #झपट #रह #पलस #तक #अगल #बर #न #कर #लपरवह


